ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 23 फरवरी 2019 शनिवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - यह वर्ष उत्तम रहेगा। आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है।

Born Today : Karan Singh Grover, Film actor

मेष (Aries) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। क्या न करें- आपनी परिवारिक जिम्मेदारियों से मुंह न मोड़ें।

वृष (Taurus) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनके स्वास्थ्य से संबंधित बातें परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- आज जल्दबाजी से किसी नतीजे पर न जाएं।

मिथुन (Gemini) : काम-काज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- आज दूसरों पर अपना काम न छोड़ें।

कर्क (Cancer) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। क्या न करें- आज काम करने में अनियमितता न दिखाएं।

सिंह (Leo) : आज छोटी यात्राओं के योग भी बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें- आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।

कन्या (Virgo) : आज आप अधिक व्यस्त रह सकते हैं। अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। क्या न करें- आज झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

तुला (Libra) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का सोचेंगे। क्या न करें- आज सहकर्मियों पर अधिक निर्भरता से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) : आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे। क्या न करें- आज अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं और जितना संभव हो सके शांति के साथ बातचीत करें।

धनु (Sagittarius) : आज काम के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना हो सकता है। क्या न करें- आज मानसिक चिंता बढऩे पर हताश न हों।

मकर (Capricorn) : आज छात्रों को मिले-जुले फलों की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें- प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के आगमन से व्यथित न हों।

कुंभ (Aquarius) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बाहरी खान-पान से परहेज करें। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

मीन (Pisces) : आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्या न करें- आपस में विवाद करने से बचें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 फरवरी : सिंह राशि वाले... आपको धन, ताकत और सुख-समृद्धि देने के लिए 3 ग्रह एक साथ जुड़ रहे हैंआर्थिक राशिफल 17 से 23 फरवरी : मीन राशि वाले... नौकरी, बिजनेस और शेयर बाजार तीनों जगह से होगा लाभ, नए प्रोजेक्ट की भी होगी बात

Posted By: Chandramohan Mishra