ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 23 जनवरी 2019 बुधवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष जीवनसाथी के संग कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा। पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के कई मौके मिलेंगे। किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे। संतान की तरफ से कुछ मतभेद हो सकते है। प्रेम दें, प्रेम मिलेगा।

Born Today : Ramesh Sippy, Film Director

मेष (Aries) : आज व्यर्थ का खर्च बढ़ जायेगा तथा पारिवारिक रिश्ते में तनाव का माहौल भी बन सकता है अतः विवेक का इस्तेमाल करे। क्या ना करें -आज एकाग्रता बनाए रखें। किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सिर्फ उसी पर एकाग्र होकर कार्य करें। कुछ मामलों में जल्दबाजी बिलकुल न करें।

वृष (Taurus) : आज संतान के ऊपर तथा शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा। भाग्य के भरोसे कोई काम न छोड़े। क्या न करें - आज प्रॉपर्टी बेचने का ख्याल भी अपने दिमाग में ना रखें। नई प्रॉपर्टी लेने के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। संयम बनाए रखें।

मिथुन (Gemini) : आज पार्टनरशिप के कार्य में तनाव हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वचन लेते रहें लाभ होगा। क्या न करें - आज परिवार में सभी खुश रहेंगे। कहीं घूमने या पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। अनावश्यक विवादों से बचें।

कर्क (Cancer) : आज विलासिता संबंधी कार्यो पर व्यय अधिक हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करे समस्या स्वतः दूर हो जायेगी। क्या न करें - आज प्रेम प्रसंगों को लेकर सावधान रहें अन्यथा अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। व्यवसायिक मामलों में आपको सहकर्मियों के साथ विनम्रता से पेश आने की जरूरत होगी।

सिंह (Leo) : आज पिता से आशीर्वाद ले सब ठीक होगा। अकारण यात्रा का योग बन सकता है। भवन के रख-रखाव तथा सौंदर्य के ऊपर व्यय करना पड़ सकता है। दुर्गा पाठ करें लाभ होगा। क्या न करें - आज कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें।आप तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

कन्या (Virgo) : फिजूल खर्च हो सकता है। पारिवारिक तनाव रहेगा विवाद से बचें, शिवजी के ऊपर दूध चढ़ाये लाभ होगा। क्या न करें - आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ जायेंगे। हल्का तनाव हो सकता है, लेकिन उन्हें नज़रअंदाज करना ही बेहतर रहेगा।

तुला (Libra) : आज मानसिक कष्ट होगा माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है ध्यान दे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है भाई से सहयोग लाभ मिलेगा। क्या न करें - किसी भी अनजान शख्स से दोस्ती ना करें। तनाव का असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। स्टॉक मार्केट में पैसा ना लगाएं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज से अधिक व्यय होगा। प्रॉपर्टी तथा भाई बन्धु की भूमिका को लेकर उलझन बनी रहेगा। अतः अपनी संतान तथा पत्नी को विश्वास में लेकर ही कोई फैसला करें। क्या न करें - आज दोस्तों से किसी भी तरह का वाद विवाद न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। इस समय विरोधी चाल चल सकते हैं,आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

धनु (Sagittarius) : आज व्यापार तथा नौकरी में भी किसी का सहयोग ले सकते है अच्छा रहेगा। किसी कार्य में विघ्न तथा भागदौड़ लगी रहेगी। क्या न करें - आज शांत व स्थिर रहकर काम करने का प्रयास करें। वाहन चलाते और जोखिम भरे कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतें और धैर्य रखें।

मकर (Capricorn) : आज पारिवारिक उलझन तथा चिंता बनी रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें या केवल बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु क्लेश विकार का मन में जप करें। आपका कल्याण होगा। क्या न करें - आज अपने साथी से कोई झूठा वादा ना करें अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) : आज धन लाभ का योग बन रहा है। विशेष कार्य में पिता का भी सहयोग मिलेगा। मकान वाहन तथा विलासिता सम्बन्धी वस्तुओ पर खर्च हो सकता है। क्या न करें - आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी अन्यथा आप अपना नुकसान कर बैठेंगे।

मीन (Pisces) : आज रुके हुए सभी कार्य पूरे हो सकेंगे। संतान पक्ष से कष्ट हो सकता है। व्यवसाय या नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। भगवान विष्णु के शरण में जाएं, विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें। क्या न करें - यदि जोखिम कार्यों से जुड़े हुए हैं, तो आज सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए सावधान रहें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जनवरी: मेष राशि वाले... इस हफ्ते आप सही मौकों का चुनाव करेंगे, साथ ही प्रसिद्धि और प्रशंसा दोनों पाएंगेआर्थिक राशिफल 20 से 26 जनवरी : मिथुन राशि वालों के लिए... नौकरी अच्छी, व्यापार मध्यम लेकिन शेयर बाजार में हो सकता है नुकसान

Posted By: Chandramohan Mishra