ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 24 जनवरी 2019 गुरुवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष आपका पूरा प्रयास परिजनों को बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध करने में रहेगा। पारिवारिक मामलों के लिए अच्छा कहा जाएगा। इस समय किसी नजदीकी से आत्मिक लगाव सम्भव है। पारिवारिक सुख-शांति में कमी महसूस करेंगे। घर में मन नहीं लगेगा बल्कि घर से दूर जाने की प्रवृत्ति बनेगी। विवाद में न पड़ें। आप कार्यों में स्फूर्तिवान बने रहेंगे और कार्यक्षेत्र में अच्छा करते रहेंगे। प्रेम प्रसंग दाम्पत्य जीवन के लिए अनुकूल रहेगा।

Born Today : Riya Sen, Film Actress

मेष (Aries) : आज अचानक परेशानी हो सकती है अतः अपने कर्तव्य से भागे नहीं पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। कार्य के सम्बन्ध में उच्च तथा प्रतिष्ठित लोगो से मुलाकात होगी। क्या न करें - आज समय पर काम समाप्त न हो सके, ऐसी स्थिति से बचने के लिए अपने काम को नियमित रूप से करें।

वृष (Taurus) : आज शुभ कार्यो पर खर्च होगा। घर मकान एवं वाहन के ऊपर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी या व्यवसाय से लाभ मिलेगा। क्या न करें - इस समय फालतू खर्च से बचें। बचत पर अधिक से अधिक ध्यान दें।

मिथुन (Gemini) : पुरानी योजनाओं या नई कार्य योजनाओ के ऊपर कार्यान्वयन हो सकता है। यात्रा का योग है। मकान अथवा वाहन के ऊपर व्यय हो सकता है। क्या न करें - आज आप इस अधिक चंचल रह सकते हैं आपका मन व्यग्र होगा। जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न जाएं।

कर्क (Cancer) : आज पत्नी से प्रेम बनाकर रखने में ही समझदारी है। आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। मुकदमेबाजी में फंस सकते हैं, अतःआपसी विवाद से बचें। क्या न करें - आपकी मेहनत कम नहीं होगी लेकिन भटकाव और भ्रम के चलते आप सही प्रकार से अपने लिए स्थान पाने में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

सिंह (Leo) : आज धन लाभ के साथ साथ व्यय भी अधिक होगा। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें। नौकरी में परेशानी आ सकती है। क्या न करें - इस आपस में बातों को लेकर कई तरह से मुद्दे खड़े हो सकते हैं। इस कारण आप बातचीत से कतरा सकते हैं।

कन्या (Virgo) : आज विलासिता सम्बन्धी वस्तुओ पर व्यय होगा। घर-मकान में निर्माण कार्य या उसके साज-सज्जा में व्यय हो सकता है। लोगों से मिलना जुलना बढ़ेगा। क्या न करें -किसी वित्तीय योजना पर आज अमल न करें।

तुला (Libra) : आज नौकरी परिवर्तन का योग है।अपने सामर्थ्यानुसार चना दाल का दान करें लाभ मिलेगा। क्या न करें - आज अपना धैर्य व संयम न खोएं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आर्थिक क्षेत्र में मिलेजुले परिणाम भी देख सकते हैं.आज खर्चों में तेजी रहेगी। क्या न करें - इस आपस में बातों को लेकर कई तरह से मुद्दे खड़े हो सकते हैं। इस कारण आप बातचीत से कतरा सकते हैं।

धनु (Sagittarius) : आज काम-काज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें - आज आप कुछ लोगों के कारण परेशान हो सकते हैं परिवार में किसी व्यवहार के कारण दुख का अनुभव हो सकता है।

मकर (Capricorn) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। क्या न करें - आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है। इससे बचें।

कुंभ (Aquarius) : आज व्यापार में अचानक से किसी दूसरे का दखल भी बढ़ सकता है। दूसरों पर काम न छोडे़ं खुद उसे पूरा करें। क्या न करें - आज मानसिक चिंता अधिक बढ़ सकती है ऐसे में हताश न हों और धैर्य के साथ काम करें।

मीन (Pisces) : आज काम को नियमित रूप से करें एवं दूसरों पर काम न छोडे़ं, खुद उसे पूरा करें। क्या न करें - आज अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं और जितना संभव हो सके शांति के साथ बातचीत को बनाए रखें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जनवरी: मेष राशि वाले... इस हफ्ते आप सही मौकों का चुनाव करेंगे, साथ ही प्रसिद्धि और प्रशंसा दोनों पाएंगेआर्थिक राशिफल 20 से 26 जनवरी : मिथुन राशि वालों के लिए... नौकरी अच्छी, व्यापार मध्यम लेकिन शेयर बाजार में हो सकता है नुकसान

Posted By: Chandramohan Mishra