ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 25 मार्च 2019 सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें।अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। छात्रों को इस वर्ष मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। करियर को नई दिशा मिल सकती है। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें।

Born Today : Ashoke Dinda, Cricket Player

मेष (Aries) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे।अचानक धन लाभ और धन हानि की सम्भावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें। आज साधना-उपासना का सहारा लें और प्रसन्न रहें क्योंकि यह समय बहुत लम्बे समय ठीक नहीं रहेगा।

वृष (Taurus) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को लाभ का अच्छा योग है। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें - आज नए कार्य में हाथ ना डालें। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है अतः बहुत सावधानी बरतें।

मिथुन (Gemini) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें - आज आपकी अपनी वाणी भी थोड़ी कठोर हो सकती है। यात्रायें निरर्थक और थका देने वाली होंगी।

कर्क (Cancer) : आज भाग्य वश साहस भी बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी सम्बन्धों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें - आज अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों से सतर्क रहें तथा उन्हें मिलाकर और प्रसन्न रखें अन्यथा वे हानि पहुँचा सकते हैं।

सिंह (Leo) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें - आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे, क्योंकि इस समय सारी विषमताओं के बावजूद भाग्य मजबूत है।

कन्या (Virgo) : आज कुछ लाभ के भी योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें -आज आप अपने क्रोध और वाणी पर बहुत नियंत्रण रखें। पिता से थोड़ी अनबन हो सकती है। आर्थिक मामलों में कोई जोखिम ना उठायें।

तुला (Libra) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएँ। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज कुछ समय के लिए ना उलझें। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या लगातार बनी हुई है। अपने खान-पान और रहन-सहन को नियमित और संतुलित रखें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अचानक गुस्सा आएगा परन्तु जल्द ही शांत भी हो जायेगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें - आज भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। जमीन - जायदाद के मामलों में यदि विवाद की सम्भावना बन रही है।

धनु (Sagittarius) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें - आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

मकर (Capricorn) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी, सुदूर यात्रा योग है। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ (Aquarius) : आज आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। दोस्तों का साथ प्राप्त होगा। क्या न करें - आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते है अतः स्वयं के लिए भी समय निकालेगें तो उचित होगा।

मीन (Pisces) : आज नौकरी में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक उन्नति के साथ मानसिक एवं भौतिक उत्थान होगा। क्या न करें - आज यात्रा से पहले अपने समान को भली-भाँति जाँच लें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 मार्च : सिंह राशि वाले... आपको धन, पुरस्कार, पहचान के साथ-साथ तमाम अच्छी खबरें मिलेंगीआर्थिक राशिफल 24 से 30 मार्च : मीन राशि वाले... नौकरी, बिजनेस और शेयर बाजार हर जगह होगा लाभ, बड़ों की सलाह लेते रहें

Posted By: Chandramohan Mishra