दैनिक राशिफल 26 जनवरी : धनु राशि वाले... आज खर्च की अधिकता रहेगी, आँख बंद करके किसी पर विश्वास न करें
कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष किसी सफल व्यक्ति से चर्चा होगी है। मनोबल उच्च होने से सभी काम आसानी से बनेंगे। कार्य व योग्यताओं से अधिकारी प्रसन्न होंगे। धन निवेश के मामले में लाभ के योग रहेंगे। विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे। भवन निर्माण की प्रगति में तेजी आएगी। रुका हुआ अनुबंध आगे बढ़ेगा। आर्थिक लेन-देन को निपटाने में व्यस्तता रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
Born Today : Ravi Teja, film actor
मेष (Aries) : आज लाभ की सम्भावनाएं काफी मजबूत रहेंगी। आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। कहीं से अचानक कोई बडा लाभ भी हो सकता है। क्या न करें - आज के दिन आराम करना बहुत अहम है। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफी खिन्न कर सकता है।
वृष (Taurus) : आज आप अपने कार्य को हर कीमत पर पूरा करेंगे। काम का सामंजस्य आपके दुखों के निवारण में मददगार होगा। क्या न करें - आज फैसले करने में आपको खासी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। दूसरों की राय को गौर से सुनें, समझें और पहल करें।
मिथुन (Gemini) : आज काम को लेकर भी कुछ चिंताएं सम्भव हैं। आज परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। आप पारिवारिक सुख प्राप्त करेंगे। क्या न करें - आज कोशिश करें कि आपके भीतर अहंकार युक्त भावनाएं न पनपने पाएं। गुरूजनों और माता पिता से संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें।
कर्क (Cancer) : आज कोई काम में लगने से कोशिश करने पर आप विपरीत परिस्थितियों से उबर कर काम में सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगें। क्या न करें - आज वाहन चलाते समय सावधानी की जरूरत रहेगी। किसी से बेवजह बहसबाजी न करें और स्वयं को चिंता मुक्त रखें।
सिंह (Leo) : आज कार्य-व्यवसाय के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में बदलाव या फिर नौकरी में पदोन्नति की भी संभावना है। क्या न करें - आज आमदनी में इजाफा होगा लेकिन निवेश के मामलों में सावधानी रखनी होगी। लेकिन जोखिम उठाने के लिए भी समय ठीक नहीं है।
कन्या (Virgo) : आज अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा जिससे आपके कामों में लाभ का इजाफा होगा। क्या न करें - संबंधों में संभव हो उतनी पारदर्शिता बनाकर रखें। इसलिए सोच समझकर बोलें। आपकी बातों का ग़लत अर्थ निकाला जा सकता
तुला (Libra) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधो पर डाला जायेगा, स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें - आज नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। इलेक्ट्रिक उपकरणों एवं आग से दूर रहे।
वृश्चिक (Scorpio) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से सम्बंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। विध्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। क्या न करें - आज किसी वाद-विवाद के कारण या किसी नुकसान के कारण धन अधिक खर्च होने की सम्भावना बन रही है।
धनु (Sagittarius) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहने की कोशिश करें। क्या न करें - आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, आँख बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।
मकर (Capricorn) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी वहीँ खर्च भी बढ़ सकते है। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें - आज अपना धन किसी को उधार ना दें या अगर किसी विषम परिस्थिति में देना पड़े तो उसे जल्दी वापस मिलने की उम्मीद ना रखें।
कुंभ (Aquarius) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। सितारे किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी दे रहें हैं। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें - आज शत्रु हावी हो सकते हैं, अतः किसी विवाद में ना पड़े। अतः घर में सोच-समझकर बोलें और प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद ना हो।
मीन (Pisces) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवन साथी से सम्बन्ध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें - आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है। कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय ना लें।
बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जनवरी: मेष राशि वाले... इस हफ्ते आप सही मौकों का चुनाव करेंगे, साथ ही प्रसिद्धि और प्रशंसा दोनों पाएंगेआर्थिक राशिफल 20 से 26 जनवरी : मिथुन राशि वालों के लिए... नौकरी अच्छी, व्यापार मध्यम लेकिन शेयर बाजार में हो सकता है नुकसान