ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 4 अप्रैल 2019 गुरुवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने साथी से कोई झूठा वादा न करें अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है। संतान से शुभ समाचार मिलने के आसार हैं।

Born Today : Lisa Ray, Actress

मेष (Aries) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। कई अपने पसंदीदा विषय में महारत हासिल करने का निर्णय लेंगे। क्या न करें- उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय न लें।

वृष (Taurus) : आज किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा जबकि स्पोर्ट्स, योग और प्रकृति की ओर यात्रा आपको तरोताजा होने में मदद करेगी। क्या न करें- कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें।

मिथुन (Gemini) : आज आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। क्या न करें- आज कार्यस्थल की राजनीति स्वस्थ रूप में रहेगी और पर्तिस्पर्धा आपको आगे बढ़ाएगी।

कर्क (Cancer) : आज पारिवारिक मामलों में समय मिला-जुला रहेगा। लाभ के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे। क्या न करें- अपने स्वास्थ्य का ध्यान पहले से ही रखें। वैचारिक मतभेद हो सकता है।

सिंह (Leo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ का योग है।पिता और उच्च अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे परंतु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है।

कन्या (Virgo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा एवं बिना बात के किसी से भी उलझना भरी पड़ सकता है।

तुला (Libra) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- इलेक्ट्रिक उपकरणों एवं आग से दूर रहें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, आंख बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

धनु (Sagittarius) : आज कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी लॉटरी या बीमा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग हैं। क्या न करें- आपको सरकारी अधिकारियों के कोप का भागी बनना पड़ सकता है।

मकर (Capricorn) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज अपना धन किसी को उधार न दें।

कुंभ (Aquarius) : परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें-आज शत्रु हावी हो सकते हैं, अत: किसी विवाद में न पड़ें।

मीन (Pisces) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है। कोई भी जोखिम भरा कार्य न करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 31 मार्च से 6 अप्रैल : आपका आकर्षण चरम पर है, जो चाहेंगे उसे प्राप्त कर लेंगेआर्थिक राशिफल 31 मार्च से 6 अप्रैल : नौकरी हो या बिजनेस, फाइनेंशियल ईयर 2019-20 में आपको यहां मिलेगा फायदा

Posted By: Chandramohan Mishra