दैनिक जागरण आईनेक्स्ट का मिलेनियल्स स्पीक जेनरल इलेक्शन-2019 का कारवां जेसिया उड़ान के सदस्यों के बीच सर्जना चौक स्थित होटल निर्वाणा में पहुंचा. यहां महिलाओं ने चुनाव व रसोई गैस के दाम पर अपनी राय रखी.

ranchi@inext.co.in
RANCHI: क्या लोकसभा चुनाव में रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल का दाम मुद्दा बनेगा? इस संबंध में दैनिक जागरण आईनेक्स्ट का मिलेनियल्स स्पीक जेनरल इलेक्शन-2019 का कारवां जेसिया उड़ान के सदस्यों के बीच सर्जना चौक स्थित होटल निर्वाणा में पहुंचा। यहां महिलाओं ने चुनाव व रसोई गैस के दाम पर अपनी राय रखी।

लेकिन देश बदल रहा है
रंजना जाजोदिया ने बताया कि यह सच्चाई है कि जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह भी है कि देश बदल रहा है। अगर देश में तरक्की होनी है तो हम लोगों को कुछ ना कुछ तो कंप्रोमाइज करना ही होगा। महंगाई बढ़ रही है, लेकिन हाल के दिनों में सरकार ने महंगाई पर कंट्रोल भी किया है। पिछले साल से ही गैस सिलेंडर के दामों में कमी की गई, पेट्रोल पहले 86 रुपए प्रति लीटर था, वो अब 78 रुपए प्रति लीटर हो गया है। अब दाम कम हो रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में महंगाई मेरे लिए मुद्दा नहीं होगा, क्योंकि अगर देश का विकास करना है तो हम जैसे आम लोगों को कंप्रोमाइज करना होगा। उसके बाद ही देश विकसित हो सकता है। इस लोकसभा चुनाव में हम लोग फि र से अपनी सरकार के पक्ष में जाएंगे और सरकार से गुजारिश भी करेंगे कि जरूरत के सामानों के दाम पर कंट्रोल किया जाए।

महंगाई ने परेशान कर रखा है|
दीप्ति बाजाज ने बताया कि हाल के दिनों में हर सामान के दाम में वृद्धि हो रही है। खासकर किचन के सामानों में वृद्धि होने से पूरे परिवार पर इसका असर पड़ता है। गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि होने से लोग परेशान हो गए हैं। हाल के दिनों में गैस सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। इसके बावजूद दामों में और कमी होने की जरूरत है। इस चुनाव में हमारे लिए यह मुद्दा तो बनेगा, लेकिन देश बदल रहा है। इस बदलाव के साथ हम हैं। महंगाई के दामों पर सरकार को कंट्रोल करने की जरूरत है। गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि करने से सबसे अधिक आम लोगों पर असर पड़ेगा।

कड़क बात

पिछले दिनों कई सारे सामानों के दाम बढ़ गए। खासकर घर में उपयोग होने वाली चीजों के सामान महंगे होने से किचन पर इसका खास असर पड़ा। आम लोगों के घरों के किचन पर इसका बहुत अधिक असर पड़ा। हर सामान के दाम लगातार बढ़ते रहे। अब चुनाव के समय दामों में कमी आई है। लेकिन लोगों ने जो परेशानी झेली है वो हमारे लिए इस चुनाव में मुद्दा तो जरूर बनेगा। हालांकि देश का विकास तेजी से हो रहा है, इसमें कोई शक नहीं है। आम और खास सभी लोग इस सरकार को पसंद कर रहे हैं, लेकिन महंगाई के कारण लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। इसलिए रसोई गैस, पेट्रोल के दाम सहित जितनी भी जरूरत की वस्तुएं है, उसकी रेट पर सरकार का कंट्रोल होना चाहिए। खासकर किचन के सामान सस्ते होने चाहिए, क्योंकि इसका सीधा-सीधा असर पूरे परिवार पर पड़ता है।

खुशबू जैन

मेरी बात

महंगाई तो बहुत बढ़ी। हर दिन सामानों के दाम बढ़ रहे हैं। खासकर पेट्रोल के दामों में हर दिन फ्लकचुएट होता है। अब जरूरत है कि सरकार जो जरूरत की वस्तु है उसके दामों पर कंट्रोल करे। लगातार महंगाई बढ़ने के कारण घर का बजट गड़बड़ा गया है। पिछले एक साल में गैस सिलेंडर का दाम लगातार बढ़ा है। गैस सिलेंडर सबसे अधिक जरूरत की वस्तु है इसलिए इसे इग्नोर भी नहीं किया जा सकता है। हालांकि हाल के दिनों में सिलेंडर के दामों में कुछ कमी आई है, इसके बावजूद दाम अधिक है। सरकार को जो हर दिन के जरूरत के सामान है उसके दाम को कम करने की जरूरत है। जो लग्जरी आइटम है उसके दामों को बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि वो आराम की चीजें होती है। लेकिन गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल में जो हर आम और खास लोगों की जरूरत है, उसके दाम पर कंट्रोल करने की जरूरत है। इस लोकसभा चुनाव में सिलेंडर के बढ़ते दाम पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम मेरे लिए मुद्दा जरूर बनेगा।

पल्लवी साबू

 

वर्जन

गैस सिलेंडर के दाम में लगातार बढ़ोतरी होने से हम लोगों को काफी परेशानी हुई है। अभी भी परेशानी हो रही है। आम लोगों की जरूरत के जो सामान हैं, उसके दाम को कम करने की जरूरत है। किचन के दामों पर अधिक दाम होने से दूसरी चीजों को मैनेज करने में परेशानी होने लगती है।

आभा भंडारी

 

गैस सिलेंडर और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी होने से घर के पूरे बजट पर इसका असर पड़ता है। हालांकि इस चुनाव में भी यह हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं बनेगा, क्योंकि देश बदल रहा है। इसलिए महंगाई को कंट्रोल करने की जरूरत है। महंगाई बढ़ने के लिए सिर्फ सरकार को ही दोषी नहीं माना जा सकता है। क्योंकि कुछ मजबूरियां भी होती हैं जिसके कारण महंगाई बढ़ती है।

वृंदा अग्रवाल

 

पिछले कई सालों से महंगाई लगातार बढ़ रही है। खासकर जरूरत के सामानों के दामों में लगातार वृद्धि के कारण पूरा बजट गड़बड़ा गया है। इसके लिए हम लोगों को सरकार के साथ मदद करने की जरूरत है। क्योंकि कई परेशानियों के कारण भी दामों में बढ़ोतरी होती है। गैस सिलेंडर और पेट्रोल के दामों में कमी की गई है। इस चुनाव में यह हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं बनेगा।

निधि सर्राफ

 

सरकार ने गैस सिलेंडर ईजी उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है, लेकिन इसके दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है। बहुत सारे लोगों को सब्सिडी की राशि अकाउंट में देने की बात कही गई, लेकिन सब्सिडी की राशि नहीं मिल पाई है। हालांकि सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में कमी की है, लेकिन इसके दामों में और कमी करने की जरूरत है। क्योंकि यह जरूरत के सामान में सबसे अधिक जरूरी आइटम है।

सुमिता अग्रवाल

 

गैस सिलेंडर और पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दाम बढ़ने से पूरा बजट गड़बड़ा जाता है। सरकार की ओर से जो जरूरत के सामान हैं उनके दामों में कमी करने की जरूरत है। बाकी जो लग्जरी आइटम हैं जो जरूरत में शामिल नहीं होते हैं उसके दामों में बढ़ोतरी की जा सकती है। लेकिन खाने-पीने और किचन से जुड़े हुए सभी सामान के दामों को सस्ता करने की जरूरत है।

कृति बुधिया

 

गैस सिलेंडर के दाम में लगातार बढोतरी होने से काफ परेशानी हुई है। अभी भी परेशानी हो रही है। आम लोगों की जरूरत के जो सामान हैं उसके दाम को कम करने की जरूरत है। किचन के सामानों के दाम बढ़ने से दूसरी चीजों को मैनेज करने में परेशानी होने लगती है।

नेहा गाड़ोदिया

 

गैस और डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से घर के पूरे बजट पर इसका असर पड़ता है। इस चुनाव में भी ये हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं बनेगा, क्योंकि देश बदल रहा है। इसलिए महंगाई को अभी से ही कंट्रोल करने की जरूरत है। महंगाई बढ़ने से इस सरकार को ही दोषी नहीं माना जा सकता है क्योंकि कुछ मजबूरियां भी होती हैं जिनके कारण महंगाई बढ़ती है।

शीतल मोदी

 

देश में बदलाव के लिए सभी लोगों को सरकार का साथ देने की जरूरत है। सरकार कुछ मजबूरियों के कारण भी सामानों के दाम में वृद्धि करती है, यह हम सभी लोगों को समझने की जरूरत है। लेकिन सरकार को यह कोशिश करनी चाहिए कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल के दाम और जितने भी जरूरत के सामान हैं उनके दामों में कमी की जाए। इस इलेक्शन में यह हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं होगा।

अनिता अग्रवाल

 

देश बदलाव की ओर बढ़ रहा है। इसमें हम सभी देश के लोगों को सहयोग करने की जरूरत है। सरकार ने गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है, हमलोगों को इसे झेलने के लिए थोड़ा तैयार रहने की जरूरत है।

अर्चना मुरारका

 

देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। लेकिन इसको रोकने के लिए सरकार कोशिश भी कर रही है। इस चुनाव में यह मेरे लिए मुद्दा नही बनेगा। क्योंकि देश के विकास में मैं अपना सहयोग करना चाहती हूं।

मनीषा गाड़ोदिया

Posted By: Inextlive