- कच्ची दरगाह के पीपा पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

- धड़ल्ले से चल रही है ओवर लोड गाडि़यां

- मिट्टी और बालू भर लोगों ने रोक दी गंगा नदी की आधी धारा

PATNA CITY : वैशाली के राघोपुर को पटना के कच्ची दरगाह से जोड़ने के लिए कई साल पहले स्टेट गवर्नमेंट की पहल पर पीपा पुल बनाया गया था। पीपा पुल को बनाने का उद्देश्य लोगों के आने-जाने और टू व्हीलर का उपयोग करने के लिए था। लेकिन अब पीपा पुल का उद्देश्य एकदम बदल गया है। पैदल आने-जाने से ज्यादा ओवर लोड गाडि़यां पीपा पुल से गुजरती हैं। पीपा पुल की हालत जर्जर है। कई जगह पुल की रेलिंग टूटी है। पुल पर बिछाए गए लोहे के परत कई जगहों पर हट चुके हैं। कच्ची दरगाह का पीपा पुल हर पल मौत को दावत दे रही है। किसी भी टाइम पीपा पुल पर बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसा नहीं है कि पुल की वर्तमान हालत से स्टेट गवर्नमेंट या पटना व वैशाली की डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन वाकिफ नहीं है।

ओवर लोड पर नहीं है कोई रोक

ओवर लोड वाहनों के आने-जाने से पीपा पुल की हालत डेंजर है। बेहिचक ओवर लोड ट्रैक्टर, जीप और ऑटो का आना-जाना बदस्तूर ख्ब् घंटे जारी रहता है। लोगों की मानें तो ट्रैक्टर और जीप तो छोड़ दीजिए, बड़े ट्रक भी पीपा पुल के जरिए कच्ची दरगाह से राघोपुर जाता है। इस पर कोई रोक नहीं है। गिट्टी, छड़, बालू व चावल से लदे ओवर लोड ट्रैक्टर दिनभर चलती है।

हो चुके हैं कई हादसे

ऐसा नहीं है कि कच्ची दरगाह के पीपा पुल पर हादसे नहीं हुए हैं। कुछ महीने पहले तक कई हादसे हो चुके हैं। कई बार ट्रैक्टर और ऑटो गंगा में गिर चुकी है। कई लोगों की जानें जा चुकी है। लेकिन कोई एहतिहात बरतने को तैयार नहीं है।

लोगों ने रोक दी गंगा की धारा

पीपा पुल को जब बनाया गया था तो वह गंगा घाट से सटा था। लेकिन अब पीपा पुल गंगा नदी के बीच हिस्से में है। कच्ची दरगाह घाट से पुल दूर हो गया है। पुल से घाट के बीच गंगा नदी का आधा हिस्सा है। इस हिस्से को लोगों ने अपने फायदे के लिए बालू और मिट्टी से भरकर रास्ता बना डाला। रास्ते को दोनों ओर से बांस व बल्ला लगा दिया। ऊपर ईट बिछा दिया और रास्ते को पीपा पुल से जोड़ दिया। इस कारण गंगा की धारा अवरुद्ध हुई है। यह गंगा नदी की सेहत के लिए खतरनाक है।

पीपा पुल आम पब्लिक के लिए बनाया गया था। लेकिन लोग इस पुल के जरिए ओवर लोड गाडि़यां लेकर जाते हैं। इसे रोकना होगा। ओवर लोड के कारण कई हादसे हुए हैं।

-राजीव कुमार

पुल पर टू व्हीलर तक चलाना सही है। लेकिन लोग मानते कहां है? कई हादसे होने के बाद भी बड़ी गाडि़यां स्पीड में चलती है। इन्हें कोई रोकने वाला कोई नहीं है।

-अभिषेक यादव

पीपा पुल की स्थिति काफी डेंजर है। अक्सर एक्सीडेंट होता है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई लोग जान गवां चुक हैं।

-संजीवन

पुल को पब्लिक की सुविधा के लिए बनाया गया था। अब पुल का कुछ लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। एडमिनिस्ट्रेशन को चाहिए की इस पर रोक लगाए।

-अवधेश ठाकुर

Posted By: Inextlive