अव्यवस्था को लेकर हमेशा विवादों में रहता है रिम्स

हादसे के बाद ही खुलेगी रिम्स प्रबंधन की नींद

RANCHI (5 Feb) :: रिम्स अव्यवस्था को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। कभी विवादों को लेकर, तो कभी मरीजों से मारपीट को लेकर। कभी मरीजों को इलाज के लिए लंबी वेटिंग का इंतजार करना पड़ता है तो कभी गंदगी का अंबार लगा रहता है। हर दिन हजारों की संख्या में दूर-दूर से लोग इलाज कराने आते है। इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलती। ऐसे में रिम्स के कई वार्डो के गैलरी की छत्त टूटने लगी है। जो हादसे को आमंत्रित कर रही है। टूटकर झूलती ये छत्त कभी भी किसी को घायल कर सकती है। इस ओर न तो मेंटेनेंस विंग का ध्यान गया है और न ही रिम्स प्रबंधन का। अब तो हादसे के बाद ही रिम्स प्रबंधन नींद से जागेगी।

झूल रही है छत्त

हॉस्पिटल के कई विभागों में छत्तों में क्रैक हो गया है। जो कभी भी गिर सकता है। हॉस्पिटल में हर दिन सफाई का काम किया जाता है पर इनपर किसी का ध्यान नहीं जाता। वहीं कुछ वार्डो की छत्त टूटकर झूल रही है। जो किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर रही है। अब तो यहीं लगता है कि जब कोई घायल होगा तभी रिम्स प्रबंधन की नींद खुलेगी।

इन्हीं गलियों से गुजरते है सैंकड़ों पेशेंट्स

हर दिन सैंकड़ों की संख्या में मरीज इलाज के लिए इन्हीं गलियों से गुजरते है। वहीं भर्ती मरीजों को भी इन्हीं रास्तों से टेस्ट के लिए भी ले जाया जाता है। कुछ मरीज डॉक्टरों से दिखाने के क्रम में इन्हीं गलियों में बैठकर इंतजार करते है। अगर ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा हो जाए तो इससे इनकार नहीं किया जा सकता।

क्या कहते है मरीज के परिजन

हम तो यहां इलाज कराने आए है। छत्त के बारे में पता चला तो हम सोच में पड़ गए कि इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह बहुत खतरनाक है। इसे जल्द से जल्द तोड़कर गिरा देना चाहिए।

कन्हैया

छत्त टूट रही है तो इस पर भी प्रबंधन को ध्यान देना चाहिए। हमलोग इलाज कराने आए है। जो स्थिति है उससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी मरम्मत कर दी जानी चाहिए।

विकास

Posted By: Inextlive