-डीडीयूजीयू के दीक्षा भवन में शुरू होगा बीएससी फ‌र्स्ट ईयर में दाखिला की प्रक्रिया

GORAKHPUR: डीडीयूजीयू में दाखिला लेने वाले साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज है। यूनिवर्सिटी की तरफ से बीएससी बॉयो और मैथ से पढ़ाई करने की चाह रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में 5 जुलाई से शुरू हो रही एडमिशन प्रक्रिया के लिए तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। यूनिवर्सिटी पीआरओ प्रो। अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बीएससी फ‌र्स्ट ईयर के कैंडिडेट्स का प्रवेश दीक्षा भवन के ग्राउंड फ्लोर के 101 नंबर कमरे में बीएससी बायो कैंडिडेट्स का एडमिशन होगा। वहीं, बीएससी मैथ कैंडिडेट्स के एडमिशन कमरा नंबर 102 में होगा। एडमिशन प्रोसेज सुबह 11 बजे से स्टार्ट कर दिया जाएगा, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

एडमिशन में हुए लेट तो गए

उन्होंने बताया कि कैंडिडेट्स को अपने साथ सभी ओरिजनल डाक्यूमेंट्स व फोटो कापी के साथ आना होगा। साथ ही साथ कैरेक्टर सर्टिफिकेट की मूल प्रति लाना अनिवार्य होगा। सभी कैंडिडेट्स सुबह 10 बजे तक एडमिशन वाले रूम में पहुंच जाना है। अगर कोई लेट होगा तो उसके दाखिले पर विचार संभव न होगा, जो कैंडिडेट्स रिजर्वेशन का लाभ लेंगे। वे कैंडिडेट्स सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत इनकम सर्टिफिकेट एवं कास्ट सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि बीसीए कोर्स में दाखिले के लिए दीक्षा भवन के रूम नंबर 104 में सुबह 11 बजे से एडि1मशन होगा।

बीएससी मैथ

- 5 जुलाई - जनरल कैटेगरी - 253.50 या अधिक

- 5 जुलाई - जनरल क्षैतिज रिजर्वेशन - सामान्य श्रेणी के सभी कैडिडेंट्स

- 6 जुलाई - अनरिज‌र्व्ड कैटेगरी के वेटिंग लिस्ट - 246.0 या इससे अधिक अंक

- 6 जुलाई - आर्थिक रूप से ओबीसी कैटेगरी - 219.0 या इससे अधिक

-10 जुलाई - ओबीसी - 229.5 या इससे अधिक

10 जुलाई - ओबीसी क्षैतिज रिजर्वेशन - सभी कैडिडेट्स

11 जुलाई - एससी मेन लिस्ट- 177.0 या इससे अधिक

- 11 जुलाई - एससी, एसटी क्षैतिज आरक्षण - सभी कैंडिडेट्स

---------

बीएससी बायो कैटेगरी

---

- 5 जुलाई - अनरिज‌र्व्ड कैटेगरी - मेन लिस्ट - 249.00 या इससे अधिक

- 5 जुलाई - आर्थिक रूप से ओबीसी कैटेगरी - 210.00 या इससे अधिक

- 6 जुलाई - ओबीसी मेन लिस्ट - 235 या इससे अधिक अंक

- 6 जुलाई - एससी मेन लिस्ट - 192.00 या इससे अधिक

6 जुलाई - एसटी मेन लिस्ट - 192 या इससे अधिक

- अरिज‌र्व्ड श्रेणी क्षैतिज रिजर्वेशन (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी)- 196.00

-6 जुलाई - अनरिज‌र्व्ड कैटेगरी क्षैतिज रिजर्वेशन (भूतपूर्व सैनिक) - 214.00 या इससे अधिक अंक पाने वाले

- अनरिज‌र्व्ड कैटेगरी क्षैतिज रिजर्वेशन (दिव्यांग) - 147 या इससे अधिक

- अनरिज‌र्व्ड क्षैतिज आरक्षण - 220 या इससे अधिक

- ओबीसी क्षैतिज रिजर्वेशन (दिव्यांग) - 157.00 या इससे अधिक

--------

बीबीए फ‌र्स्ट इयर की कट ऑफ लिस्ट

- 5 व 6 जुलाई की सुबह 11 बजे से - बीबीए प्रवेश परीक्षा 234 अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स

- 8 व 9 जुलाई की सुबह 11 से 2.30 बजे तक - ईडब्लू एस कैटेगरी में 186 या अधिक

- 10 व 11 जुलाई की सुबह 11 से दोपहर 2.30 बजे तक - एससी कैटेगरी में 129 या अधिक और एसटी कैटेगरी में 171 या अधिक अंक

----------------

बीसीए फ‌र्स्ट इयर जारी हुई कट ऑफ लिस्ट

9 जुलाई - जनरल कैटेगरी - 264.00 या इससे अधिक

9 जुलाई - जनरल दिव्यांग - 123.00 या इससे अधिक

9 जुलाई - जनरल ईडब्लूएस - 216.00 या इससे अधिक

10 जुलाई - ओबीसी - 234.00 या इससे अधिक

10 जुलाई - एससी - 174.00 या

इससे अधिक

10 जुलाई - एसटी - 184.00 या इससे अधिक

10 जुलाई - कर्मचारी पाल्य - 156.00 या इससे अधिक

Posted By: Inextlive