रात में टॉयलेट करने गया था सुपरवाइजर

आगरा। थाना ताजगंज के बरौली अहीर में रात में घर से निकले निगम के सेनेटरी सुपरवाइजर का शव गुरुवार की सुबह तालाब में पड़ा मिला। बरोली अहीर निवासी 59 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र स्व। बाबू लाल नगर निगम में सेनेटरी सुपरवाइजर थे। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले एक दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। पत्‍‌नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है।

टॉयलेट करने गए थे

बुधवार की रात तीन बजे श्याम सुंदर घर के पीछे तालाब के पास टॉयलेट करने गए थे। उसी दौरान पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गए। गुरुवार की सुबह शव तालाब में मिला। बॉडी को कछुओं ने कई जगह से खा लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बेटे हैं।

Posted By: Inextlive