उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक मूक बधिर नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घिनौने करतूत का वीडियो बनाकर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया है।


रामपुर, उत्तर प्रदेश (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, एक मूक बधिर 17 वर्षीय लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और साथ में इस घिनौने करतूत का वीडियो भी बना डाला। 23 मई को घटी यह घटना तब प्रकाश में आई, जब इस मामले से जुड़े एक आरोपी ने दुष्कर्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक फरार है। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।अलवर सामूहिक दुष्कर्म मामला : पुलिस ने पांच में से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो अब भी फरारअलवर में भी आरोपियों ने बनाया था वीडियो
इससे पहले दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाने के सबसे बड़ा मामला राजस्थान के अलवर से सामने आया था। 26 अप्रैल को पांच आरोपियों ने पीड़िता के पति के सामने कथित रूप से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद आरोपी ने अपराध का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जो बाद में वायरल हो गया। इस मामले के बाद राजस्थान में लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला था। यहां तक विपक्षियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस्तीफा की भी मांग की थी। पीड़िता ने बताया था कि जब वह अपने पति के साथ 26 अप्रैल को ससुराल जा रही थी। इसी बीच थानागाजी-अलवर बाईपास के पास पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद पति को बंधक बनाकर उसके सामने ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पुलिस को मामले की जानकारी देने पर आरोपियों ने दंपति को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। उन्होंने वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दंपति से पैसे भी ऐंठ लिए।

Posted By: Mukul Kumar