RANCHI: गुरुवार को कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में डिबेट कॉम्पटीशन ऑर्गनाइज किया गया। इसका टॉपिक क्या डिजिटल इंडिया विकास की गारंटी है था। इस टॉपिक पर प्लस टू स्तर के 20 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क दिए। मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल नीता पांडेय ने कहा कि एक विकसित भारत की कल्पना को साकार करने के लिए डिजिटल इंडिया महत्वपूर्ण कदम है। इससे आम लोगों के लिए सरकारी और प्रशासनिक सेवाओं में सुविधा मिलेगी। भ्रष्टाचार पर लगाम कसेगा। उप प्रचार्य शशि भूषण सिंह, डॉ। उषा सिंह, डॉ। बृजकिशोर पांडेय, डॉ। अभयनाथ मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कॉम्पटीशन में सतलज हाउस के मनीष पांडेय फ‌र्स्ट, गोदावरी हाउस की खुशबू सेकेंड और गंगा हाउस की लिली कच्छप व सतलज हाउस की शाश्वत थर्ड रहे।

जनता का विश्वास जीते नगर निकाय

कोई भी शहर राज्य के विकास का मुखौटा होता है। स्थानीय नगर निकाय के ऊपर ही पूरे शहर के विकास का दारोमदार है। लेकिन झारखंड में कॉरपोरेशन करप्शन के नाम से जाना जाता है। अब जनता का विश्वास निकाय से उठ रहा है। ये बातें सीएम रघुवर दास ने गुरुवार को एटीआई में आयोजित नगर निकायों की समीक्षा बैठक में कहीं। बैठक में मंत्री सीपी सिंह, सचिव अरुण सिंह और राज्य के सभी नगर निकायों के मेयर-डिप्टी मेयर मौजूद थे। नगर निकाय के तमाम प्रतिनिधियों को अपने शहरों को स्वच्छ रखने पर जोर दिया गया। प्रतिनिधियों को यह भी आदेश दिया गया कि एक अगस्त से रांची में नाइट शिफ्ट में साफ-सफाई और कूड़ा उठाने का काम होने वाला है। यही व्यवस्था राज्य के सभी नगर निकायों को अपनानी होगी। साथ ही शहर को स्वच्छ बनाने में आम लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

Posted By: Inextlive