- धनतेरस से लेकर दीवाली तक हर घंटे शुभ लग्न की बात

- सही समय पर खरीदा गया सही सामान आपके घर में रौनक लाने वाला है

- किसी भी तरह की परेशानी से आपको दिला सकता है निजात

PATNA (20 Oct) : इस बार धनतेरस के दिन मार्केट की भीड़ में आप भी शामिल होंगे, आपने भी अपने घरों के लिए कुछ सामान फिक्स करके रखा होगा। इसकी तैयारी भी कर ली होगी। लेकिन इस बीच आप एक चीज का जरूर ख्याल रखें कि वो सामान आपके घरों में लक्ष्मी के रूप में धन्य धान के साथ आए तो आपके लिए दिन दूनी रात चौगुनी हो जाएगी। आपको अगर ज्योतिष और लग्न में विश्वास है तो पंडित विनोद झा बताते है कि सामान की खरीदारी के साथ-साथ उसके कलर और उसकी कटेगरी और सामान का सही समय पर खरीदा जाएं तो आपके घरों में पूरे साल लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा। इसलिए पूजन से लेकर किसी भी सामान की खरीदारी करने से पहले अपनी राशि के हिसाब से सामान का चयन कर ही आप शॉप में जाएं और उसके बार जमकर खरीदारी का लुफ्त उठाए।

धनतेरस में खरीदारी का मुर्हूत

शाम - म्.ब्भ् बजे से 8.ब्भ् बजे

दोपहर - ख्.क्भ् बजे से फ्.भ्0 बजे

सुबह - 8.00 बजे से क्0.क्भ् बजे

राशि को देखकर खरीदारी करें तो घर में आएंगी लक्ष्मी

मेष राशि - सोना या पीले रंग के बर्तन की खरीदारी श्ाुभ होगा

वृषभ राशि - चांदी व सफेद रंग का कोई भी इलेक्ट्राॅनिक वस्तु

मिथुन राशि - शिक्षा से संबंधित व हरे रंग की वस्तु

कर्क राशि - सफेद वस्त्र एवं आभूषण वाहन या चांदी

सिंह राशि - सोना-तांबा व पीले रंग का सामान व वाहन में निवेश कर सकते हैं

कन्या राशि - हरे रंग की वस्तु व पन्ना लें

तुला राशि - चांदी, लोहा, सफेद रंग के सामान व वाहन

वृश्चिक राशि - सोना व भूमि में निवेश करना अच्छा रहेगा

धनु राशि - सोना, रत्न में पोखराज, पीत वस्त्र वाहन आदि खरीदें

मकर राशि - लोहा या काले रंग की वस्तुएं खरीदना ठीक है।

कुंभ राशि - काले रंग के सामान व वाहन, सप्त धातु के बरतन आदि

मीना राशि - सोना और पीला वस्त्र व वाहन आदि की खरीदारी

दीवाली दिन का मुर्हूत

पहला मुर्हूत - दोपहर ख्.0ख् बजे से फ्.फ्फ् बजे तक कृष्ण पक्ष अमावस्या होने की वजह से पहला मुर्हूत कुंभ लग्न में है। इस समय दुकानों के पूजन का विशेष महत्व है।

दूसरा मुर्हूत - वृष लगन में शाम म्.ब्क् बजे से 8.फ्भ् बजे तक रहेगा। इस बीच घरों में पूजन का सही समय रहेगा।

तीसरा मुर्हूत - इसके बाद रात के क्.08 बजे से फ्.ख्ख् तक सिंह लगन हो रहा है। ज्योतिष बताते हैं कि तीनों ही लग्न स्थित होने के कारण सुख और शांति लाएगा।

गाेधुली वेला - भ्.0ख् बजे से म्.ब्क् बजे के बीच मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाएगी। इस दौरान पूजन-अर्चना करने से घरों में समृद्धि बढ़ेगी।

Posted By: Inextlive