दीपिका पादुकोण बाॅलीवुड की टाॅप एक्ट्रेस में से एक हैं जिनके इंस्टाग्राम पर करीब 3 करोड़ फाॅलोवर्स हो गए हैं। इस खुशी में दीपिका ने पहली बार एक काम किया है। यहां जानें आखिर दीपिका ने ऐसा क्या किया है...

features@inext.co.in  
KANPUR: साल 2018 दीपिका के लिए अच्छे नोट पर समाप्त होता दिखाई दे रहा है। दीपिका ने इसी साल नवंबर में अपने ब्यायफ्रेंड एक्टर रणवीर सिंह से इटली में शादी की है और अब शादी के बाद उनके फॉलोअर्स के नंबर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।
https://img.inextlive.com/inext/inext/1deep-deep-deep_i_.jpg
फैंस को किया थैंक्स

दरअसल, दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हो गए हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर होने पर अपने फैंस का थैंक्स किया है। साथ ही उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें वह मूनवॉक डांस करते हुए दिख रही हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैपशन लिखा है, 3 करोड़ पर मूनवाकिंग, इस प्यार के लिए थैंक्स।

View this post on Instagrammoonwalking into #30million 🤓😝 🥳Thank You for the 💕💕💕!!!

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Dec 26, 2018 at 11:07pm PST


लौट आईं हैं काम पर

बता दें कि वह अब वापस अपने काम पर लौट आई हैं। उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर बताया कि वे विक्रांत मैसी के साथ मेघना गुलजार के डायरेक्शन में फॉक्स स्टार स्टूडियोज की फिल्म 'छपाक' कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की स्टोरी पर बेस्ड है।
कपिल-गिन्नी रिसेप्शन: दीपिका-रणवीर दिखे कोजी होते, ये बाॅलीवुड सेलेब्स भी नजर आए अनोखे अंदाज में
शादी के महीने भर बाद ही रणवीर सिंह ने किया खुलासा, बताया कब बनेंगे वो और दीपिका माता-पिता

 

Posted By: Vandana Sharma