दीपिका पादुकोण ने अपने 33वें जन्मदिन पर फैंस के लिए एक खास अनाउंसमेंट की है। इस खास बात का खुलासा वो अपने जन्मदिन के आखिरी मिनट में करेंगी। चलिए जानते हैं कि ये एक्‍ट्रेस 24 घंटों के भीतर फैंस को क्या गुड न्यूज देना चाहती हैं...


कानपुर। दीपिका पादुकोण अपने 33वें बर्थडे पर 24 घंटों के भीतर एक खास अनाउंसमेंट करने जा रही हैं। दरअसल दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक तस्वीर लगाई है जिस पर लिखा है, 'कुछ बेहद खास अनाउंसमेंट होने वाला है...मैं इसे आप सबसे शेयर किए बिना नहीं रह पा रही हूं... लव, दीपिका।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने काउंटडाउन भी लगा रखा है। दीपिका की ये खास बात क्या हो सकती है चलिए इसके बारे में जानते हैं।हो सकती है ये गुड न्यूज


दीपिका के इस इंस्टाग्राम स्टेटस को देखने के बाद लोग अपने-अपने कयास लगाने में जुटे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि दीपिका 'पद्मावत' के बाद फिल्मों से गायब दिखीं, वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि शायद दीपिका फैंस के बीच अपनी नई फिल्म का खुलासा करेंगी। उनको लेकर खबर यह भी है कि वो एक बायोपिक फिल्म 'छपाक' में नजर आने जा रही हैं जो एसिड अटैक सर्वाइवर 'लक्ष्मी अग्रवाल' की जिंदगी पर आधारित है। वहीं इसी फिल्म से दीपिका प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी डेब्यू करने जा रही हैं। मालूम हो कि इस फिल्म में दीपिका एक्टर विक्रांत मेसी के साथ नजर आ सकती हैं।

ये चीज भी कर सकती हैं डिसक्लोजदीपिका-रणवीर की शादी के बाद एक्ट्रेस का ये पहला बर्थडे है जिसे दोनों धूमधाम से सेलिब्रेट करना चाहते हैं। हालांकि कपल हाल ही में अपने हनीमून के लिए रवाना होते मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुआ है। वहीं दोनों हनीमून पर कहां गए हैं इस बात की अब तक कोई खबर नहीं है। वहीं इनके हनीमून से अब तक कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई है। हो सकता है वो अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक साथ शेयर करें।

दीपिका पादुकोण बर्थडे: शादी के बाद एक्ट्रेस का है पहला बर्थडे, जानें प्यार में एक-दूसरे को किस नाम से पुकारते हैं दीप-वीरशादी के बाद पहली बार रणवीर संग रिलेशन पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, कही ये शादी के बाद पहली बार रणवीर संग रिलेशन पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Posted By: Vandana Sharma