दीपिका-रणवीर इन दिनों एक-दूसरे संग काफी रोमांटिक समय बिता रहे हैं। वहीं अब इस बात का भी खुलासा हो गया है कि रणवीर किस तरह अपने दिन की शुरुआत करते हैं। यहां जानें रणवीर के दिन की शुरुआत किस तरह होती है।


feature@inext.co.inKANPUR: रणवीर सिंह तो शादी से पहले ही दीपिका पादुकोण पर किस तरह फिदा थे, ये बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन शादी के बाद अब वह खुलकर अपना प्यार अपनी प्यारी बीवी पर बरसा रहे हैं। साथ ही साथ वह खुद से जुड़े कई राज भी खोल रहे हैं जो डेफिनेटली उनके फैंस को और भी खुश कर देता है। उन्होंने एक और खोला है। हाल ही में रणवीर ने एक बार फिर से बताया कि किस तरह से दीपिका उनका ख्याल रखती हैं। नाश्ता किए बगैर पति को घर से बाहर नहीं जाने देतीं


वह पहले ही बता चुके हैं कि दीपिका उन्हें नाश्ता किए बगैर घर से निकलने नहीं देती। अब उन्होंने बताया कि दीपिका उनके लिए एक स्पेशल रसम और चावल बनाती हैं, जो उन्हें बेहद पसंद है। रणवीर सिंह ने यह भी राज खोला कि उनके दिन की शुरुआत भजन सुनने से होती है। भजन से करते हैं दिन की शुरुआत

वह दिन में भजन सुनने के बाद बाकी सभी तरह के गाने सुनते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या दीपिका को उनकी तरह का ही म्यूजिक पसंद है। रणवीर कहते हैं, 'कुछ हद तक। लेकिन दोनों के च्वाइस में बहुत डिफरेंस भी है। मेरे कुछ म्यूजिक कलेक्शन ऐसे हैं, जो दीपिका नहीं सुनती हैं। वह थोड़े मेलोडियस गाने सुनना ज्यादा पसंद करती हैं।जब कि मैं उनकी पसंद का हर म्यूजिक सुन लेता हूं।'लवबर्ड्स आलिया-रणबीर यहां मनाएंगे वेलेंटाइन डे, इस तरह करेंगे सेलिब्रेटतस्वीरें: ये कौन है जो सेलिब्रिटीज के बेडरूम से लेकर हनीमून तक पर रहता है साथ, जानें सच्चाई

Posted By: Vandana Sharma