..और जमीं पर उतर आया स्वर्ग
दीपदान के बीच सजाई आकर्षक रंगोलीकार्तिक महोत्सव समिति की ओर से बलुआघाट बारादरी पर आयोजित होने वाले दीपदान कार्यक्रम के दौरान लोगों द्वारा आकर्षक रंगोली भी तैयार की गई। रंगोली के बीच जगमगाते दीपों को खूबसूरत ढंग से सजाया गया। रंगोली में भारतीय कला को मोहक ढंग से पेश किया गया। विभिन्न रंगों से तैयार रंगोली ने दीपदान के प्रोग्राम में जान डाल दी। दीपदान के बाद शुरू हुई आतिशबाजी ने देवोत्थान एकादशी को भव्यता प्रदान की। जिसको देखने के लिए सिटी के कई हिस्सों से लोगों की भारी भीड़ पहुंची। आसमान में रंग बिरंगी रौशनी फैलाती आतिशबाजी ने पूरे यमुनाघाट को रौशन कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
देवोत्थान एकादशी के मौके पर बलुआघाट बारादरी पर कई कल्चरल प्रोग्राम आर्गनाइज हुए। दीपदान के बाद संगीत संध्या में बाल कलाकारों ने भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान डांस प्रोग्राम में भी बाल कलाकारों ने खूबसूरत प्रस्तुति दी। जिसने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विविध पात्रों से मां यमुना की महाआरती की गई.