MEERUT दीवान पब्लिक स्कूल की मुख्य शाखा में अंगे्रजी वार्तालाप पर रतना सागर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसीपल एचएम राउत ने रिसोर्स पर्सन तेजवंत सिंह गे्रवाल का स्वागत कर किया। कार्यशाला में स्कूल की सभी विंग की म्0 टीचर्स ने भाग लिया। कार्यशाला में शिक्षण पद्वति को रुचिपूर्ण व प्रभावपूर्ण बनाने के मुख्य बिंदु बताए गए। साथ ही कक्षा में समय-समय पर आने वाली समस्याओं जैसे बच्चों के आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याओं पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर डीएन ऑफ एकेडिमिक सुनीता बिदानी, कोर्डिनेटर रम्मू शर्मा, मनीषी वत्स उपस्थित रहे।

Posted By: Inextlive