- लेह में हुए भूस्खलन में नौबस्ता के रहने वाले नायक हवलदार अनुमोल प्रताप सिंह की भी मौत

- घर में मचा कोहराम, नौबस्ता योगेंद्र विहार में शोक की लहर, सेना ने शव को खाई से निकाला

KANPUR: नौबस्ता योगेंद्र विहार में रहने वाले नायक हवलदार अनुमोल प्रताप सिंह की लेह में भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सेना की जिस गाड़ी से क्8 साथियों संग जा रहे थे। वह भूस्खलन की चपेट में आकर खाई में चली गई। जिसमें से अब तक फ् शवों को निकाल लिया गया है। इनमें से एक शव नौबस्ता के योगेंद्र विहार निवासी अनुमोल प्रताप सिंह का होने की पुष्टि हो गई है। शनिवार सुबह इसकी सूचना घर पर पहुंची तो पूरे घर में कोहराम मच गया।

दोनों भाइर् सेना में

मूल रूप से औरेया निवासी शिवप्रताप के दो बेटे थे अनुमोल और अतुल प्रताप दोनों ही सेना में कार्यरत थे। इनमें से अनुमोल का ख्007 में स्पोटर्स कोटे से सेना में सेलेक्शन हुआ था। वह क्क्वीं मैकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजीमेंट में था और उसकी तैनाती क्फ् महीने से लेह के कारू में इंडो चाइना बार्डर पर थी। कुछ दिन पहले वहां हुई भीषण बर्फबारी बंद होने के बाद उनकी रेजीमेंट वापस आ रही थी। तभी भूस्खलन की चपेट में आकर उनका वाहन खाई में चला गया।

गौरी अब नहीं अाएंगे पापा

योगेंद्र विहार में अनुमोल सिंह की पत्‍‌नी अर्चना और तीन साल की बेटी गौरी रहती है। इसके अलावा मां जयश्री भी हैं। शनिवार सुबह उनका शव मिलने की सूचना जैसे ही घर पहुंची पूरे घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों के आसुंओ व चीख पुकार को सुन मासूम गौरी भी रोने लगी। यह देख पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया।

Posted By: Inextlive