PATNA : यात्रीगण कृपया ध्यान दें। अब ट्रेन की बोगियों और स्टेशन पर नहीं लगेगा रिजर्वेशन का पेपर चार्ट। जंक्शन पर पहुंचते ही डिजिटल चार्ट से मिलेगी रिजर्वेशन की जानकारी। जल्द ही यह व्यवस्था पाटलिपुत्रा जंक्शन में शुरू होने जा रही है। दानापुर रेल डिवीजन ने डिजिटल इंडिया के तहत यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर कप्यूटराइज्ड चार्ट की व्यवस्था करने जा रहा है। इसके लिए 6 लाख रुपए की एलईडी डिस्प्ले लगाई जाएगी। इसके साथ ही स्टेशन के बाहर स्पेशल बोर्ड लगाया जाएगा जिसमें पाटलिपुत्रा जंक्शन लिखा होगा।

यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

दानापुर रेल डिवीजन के अंतर्गत आने वाले पाटलिपुत्रा जंक्शन पर जल्द ही डिजिटल चार्ट बोर्ड की व्यवस्था की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत यात्रियों को कंफर्म रिजर्वेशन पता करने के लिए स्टेशन पर भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही जगह से सीट कंफर्मेशन की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा बोर्ड पर वेटिंग लिस्ट और आरएसी की भी सूचना शो होगी।

Posted By: Inextlive