JAMSHEDPUR: स्वच्छता सर्वेक्षण- 2019 में जमशेदपुर अक्षेस ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया हैं। वहीं मानगो नगर निगम की रैंक एक साल में 75 अंक गिरने से झटका लगा हैं। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की टीम ने गुरुवार को मानगो नगर निगम द्वारा की गई सफाई व्यवस्था की पड़ताल की तो मानगो नगर पालिका प्रबंधन की पोल खुल गई। मानगो नगर पालिका के स्पेशल अफसर ने माना कि मानगो सर्विस लेवल प्रोग्राम में हमें बहुत कम अंक मिल हैं वहीं डायरेक्ट अ‌र्ब्जवेशन में कम अंकों ने रैंक को गिराया है।

डोर टू डोर कलेक्शन में हुई फेल

मानगो नगर पालिका डोर टू डोर कलेक्शन और सफाई देने में पूरी तरह नाकाम रहने से रैंक में गिरावट हुई हैं। बताते चले कि मानगो नगर निगम के अधिकारी पूरे क्षेत्र में डोर टू डोर कलेक्शन का दावा कर रहे हैं। जबकि कार्रदाई संस्था संसाधन न मिलने के चलते कूड़ा उठान न होने का दावा कर रही हैं। बताते चले कि सरकार के आदेश के तहत सड़क किनारे रखे डस्टबिन को खत्म कर घरों से कूड़ा उठान करना है कि लेकिन सर्वेक्षण के समय जगह-जगह कूड़ा पड़ा होने, डस्टबिन न हटने और नागरिकों के सर्विस ने मिलने के चलते सर्विस लेबल प्रोग्रेस में मानगो को 1250 अंकों में महज 316 अंक हैं। वहीं डोर टू डोर कलेक्शन कंपनी ने कम गाड़ी होने के चलते कूड़ा कलेक्शन करने में अस्मर्थता जताई है। घरों से कूड़ा उठान न होने से घरों का कूड़ा सड़कों डस्टबिन और बकेट तक पहुंच गया जिससे रैंकिंग में गिरावट हुई है।

चार दिन में हो रहा उठाव

मानगो नगर पालिका क्षेत्र में अपार्टमेंट को छोड़कर सोसायटी में नियमित कूड़ा उठान नहीं होता है। जिससे परेशान लोग एक बार फिर से डस्टबिन में कूड़ा डालने लगे हैं। टीचर कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि एरिया में लगभग एक माह से कूड़ा कलेक्शन करने नहीं आ रहा है। जिससे मजबूरन कूड़े को पास के प्लाट में फेंककर जलाना पड़ता है। लोगों ने बताया कि गलियों में सफाई न होने से सड़के गंदी पड़ी है नालियों की भी नियमित सफाई नहीं की जा रही हैं। जिससे नालियां जाम हो रही हैं।

गंदगी से गलियां जाम

नियमित डोर टू डोर कलेक्शन न होने से लोग गलियों में कूड़ा जमा हो रहा है। जिससे सड़क से निकलना दूभर हैं। मानगो नगर निगम के पास महज एक ही जेसीबी होने से डस्टबिन भरे होने के बाद भी तीन-तीन दिन तक उठान न होने से गंदगी का अंबार लगा हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में मानगो नगर निगम को डायरेक्ट अ‌र्ब्जवेशन में 1250 में 1017 अंक ही प्राप्त हुए। जबकि जेएनएसी ने 1250 में 1249 अंक प्राप्त किए है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में सर्विस लेवल प्रोग्रेस और डायरेक्ट अ‌र्ब्जरवेशन में हमारा लॉस हुआ है। जिसके चलते हम अच्छी रैंक हासिल नहीं कर सके। जुस्को के सहयोग से जमशेदपुर अक्षेस ने अच्छी रैंक हासिल की आने वाले सर्वेक्षण के लिए हम एक बार फिर से एक जुट होकर तैयारी करेंगे।

राजेंद्र प्रसाद गुप्ता

स्पेशल आफिसर

मानगो नगर पालिका, जमशेदपुर

Posted By: Inextlive