सलमान खान की अपकमिंग फिलम भारत और रेस 3 को लेकर कई बातें सुर्खियों में हैं। सलमान की फिल्म 'भारत' में तीन एक्ट्रेस हैं प्रियंका चोपडा़ तब्बू और दिशा पटानी। इन तीनों एक्ट्रेस में से दिशा पटानी को सलमान खान की लव इंटरेस्ट बताया जा रहा था पर ऐसा नहीं है। जानें फिल्म में दिशा का क्या किरदार है।


सलमान की लव इंटरेस्ट नहीं हैं दिशाfeatures@inext.co.inKANPUR : अली अब्बास जफर की अपकमिंग मूवी भारत में सलमान खान काफी लंबे वक्त के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। इस मूवी में प्रियंका के अलावा दिशा पटानी भी होंगी। उनके रोल को लेकर कुछ नहीं कहा गया है पर र्यूमर्स थे कि वह इसमें सलमान की दूसरी 'लव इंटरेस्ट' के रोल में होंगी। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोट्र्स में ऐसी खबरों को गलत बताया गया है। भाईजान की बहन की भूमिका में दिखेंगी


कहा जा रहा है कि दिशा इसमें सलमान की लव इंटरेस्ट का रोल नहीं कर रही हैं बल्कि वह इसमें उनकी बहन बनीं नजर आएंगी। यह मूवी कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर पर बेस्ड है और उस मूवी में भी हीरो की बहन का अहम रोल था। दिशा आखिरी बार बागी 2 मूवी में अपने ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं। यह मूवी 2018 की सबसे बड़ी हिट मूवीज में से एक साबित हुई थी। दिशा का करियर सही 'दिशा' में

अब उन्हें सलमान के साथ भी काम मिल गया है, जो साबित करता है कि उनका करियर सही 'दिशा' में जा रहा है। अपकमिंग फिल्म 'भारत' में दिशा पटानी, सलमान की बहन के अहम रोल में नजर आने वाली हैं। सलमान खान की भारत साइन करने से पहले दिशा टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म बागी 2 में नजर आई थीं। फिल्म में भले ही टाइगर ने सारी फुटेज ले ली हो पर दिशा फिर भी लाइम लाइट में रहीं। क्या आप नहीं जानना चाहते सलमान किस टीवी सीरीयल के हैं दीवानेप्रियंका चोपडा़ के बाद सलमान खान की 'भारत' में तब्बू भी होगीं साथ, इन फिल्मों में संग कर चुकीं काम

Posted By: Vandana Sharma