श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन् : पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर राज्य सरकार जल्द ही थर्माकोल और प्लास्टिक से बने डिस्पोजल प्लेट, दोना, ग्लास सहित अन्य सामानों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी। उप मुख्यमंत्री और पर्यावरण एवं वन मंत्री सुशील मोदी ने गुरुवार को विधान परिषद में यह जानकारी दी। विधान पार्षद सुबोध कुमार के ध्यानाकर्षण पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बाद सरकार का यह दूसरा सख्त कदम होगा। प्रतिबंध के बाद अभी तक प्रदेश में 1.08 लाख स्थानों पर छापेमारी की गई है। 56 लाख रुपए जुर्माना वसूल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और यूपी समेत कई राज्यों ने पॉलीथिन के साथ थर्माकोल और एक बार उपयोग वाले प्लास्टिक पर भी रोक लगा दी है। बिहार सरकार भी प्रतिबंध से संबंधित सख्त नियम बनाने में जुटी है। प्लास्टिक से बनाई जाने वाली थैलियों, थर्माकोल और प्लास्टिक से बनने वाली डिस्पोजेबल सामग्री भी नए कानून के दायरे में सरकार लाएगी।

Posted By: Inextlive