जब दिव्यांका त्रिपाठी बनीं 'बाबूराव' और पति विवेक बने एंग्री यंगमैन, फिर दिखा यह नजारा
जब से फेमस टीवी एक्टर दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी हुई है, तब से ये हॉट कपल और भी रोमांटिक अंदाज में इंटरनेट की सुर्खियों में बना हुआ है। पहले ग्रांड वेडिंग की पिक्स और वीडियो और फिर शानदार रिसेप्शन की तस्वीरों ने टीवी दर्शकों के बीच हलचल मचा रखी थी। अब दिव्यांका और विवेक को अपनी शादी और हनीमून का खुमार उतर चुका है। अब ये दोनों सेलेब्रिटीज टीवी सीरियल में भले ही साथ साथ एक्टिंग करने का मौका न मिले तो इन्होंने डबस्मैश पर एक्िटंग करनी शुरू कर दी है।
आज ये दोनों यूनीक और फनी रोल्स में कितने क्यूट और मजेदार दिख रहे हैं। पहले वीडियो में दिव्यांका, विवेक और उनकी एक्टर दोस्त अदिति भाटिया 'हेरा फेरी' मूवी का मोस्ट फनी सीन प्ले कर रहे हैं। आप खुद देखें कि बाबूराव के रोल में दिव्यांका कितनी क्यूट लग रही हैं।
अब देखिए यह दूसरा मजेदार वीडियो में। इसमें तो दिव्यांका, विवेक और अदिति ने ऐसा फन क्रिएट किया है जिसे आप हमेशा याद रखेंगे। बॉलीवुड के एंग्री यंगमैन अमिताभ के रोल में विवेक अदिति और दिव्यांका को थाने के भीतर हड़का रहे हैं कि ये पुलिस स्टेशन है तुम्हारे बाप का घर नहीं। देखें अस क्यूट जोडी़ का यह मजेदार वीडियो।
Interesting News inextlive from Interesting News Desk