शादी के तकरीबन 5 महीने बाद टीवी एक्टर दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया को हनीमून पर जाने का वक्त मिल ही गया है। दोनो लंदन और पेरिस की ट्रिप पर हैं। यहां विवेक दिव्यंका के टूरिस्ट गाइड होंगे। उन्होंने अपना क्रिसमस भी पैरिस में ही सेलिब्रेट करने की प्लानिंग की है।


यूरोप में सेलीब्रेट करेंगे क्रिसमसदिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादी के पांच महीनों बाद शूटिंग शेड्यूल से वक्त निकला कर दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक पैरिस में अपना हनीमून सेलीब्रेट कर रहे हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर पैरिस की खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। दोनो ने अपना क्रिसमस पैरिस में ही सेलीब्रेट करने की प्लानिंग की है। इसके बाद दोनो लंदन जायेंगे। विवेक ने शुरुआती दिनो में अपना कुछ समय यूके मे बिताया है तो दिव्यंका को किसी टूरिस्ट गाइड् की भी जरूरत नही है। दोनो ने पैरिस में ब्रेकफास्ट करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें दोनो बेहद खुश नजर आ रहे हैं। Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra