- जिंदगी में कभी नहीं देखी इतनी बुरी दीपावली

- अपनी आंखों के सामने जल गए व्यापारियों के प्रतिष्ठान

- दिवाली मना रहे पवन के लिए भी दीपावली का दिन बना काला दिन

Meerut: दीपावली के शुभ अवसर पर महालक्ष्मी और गणपति देवा का स्वागत करने के लिए दुर्गा काम्पलैक्स के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को सजाया। उन्हीं प्रतिष्ठानों को व्यापारियों ने अपनी आंखों के सामने जलता हुआ देखा। दीपावली की खुशियां व्यापारियों की गम में बदल गई। वहीं पवन के लिए भी काला दिन बनकर सामने आया।

घर गए थे व्यापारी

दुर्गा प्लाजा के व्यापारी पूजा पाठ करने के बाद अपने-अपने घर चले गए थे, लेकिन पवन दुकान के बाहर ही बैठा दीपावली की खुशियां अपने साथियों के साथ मना रहा था। धमाका पवन की दुकान पर तो बनकर आया ही साथ ही उनकी जान का दुश्मन भी बनकर आया। जिंदगी मौत से जंग पवन लड़ रहा है वहीं अन्य दुकानदार भी पूजा करने के बाद घर पर परिवार के साथ दीपावली मना रहे थे। उनकी भी खुशियां गम में बदल गई और लाखों, करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Posted By: Inextlive