जब तक हम लक्ष्य पर फोकस कर आगे बढ़ते रहेंगे सफलता मिलती है। लेकिन जैसे ही हमारे सामने समस्या आती है हमारा फोकस लक्ष्य से हटकर समस्या पर हो जाता है।

रामू गांव का सबसे गरीब किसान था। न तो उसका सही से पालन—पोषण हुआ था, न ही उसकी पढ़ाई सही से हुई। बस एक काम उसे बहुत अच्छे से आता था, वह था समोसा बनाना। रामू सुन नहीं पाता था, लेकिन समोसा इतना स्वादिष्ट बनाता कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएं। रामू ने एक समोसे की दुकान खोली। समोसा तो वह स्वादिष्ट बनाता ही था, सो उसकी दुकान चल निकली। वह दिन रात तरक्की करने लगा। रामू ने एक नौकर भी रख लिया। वह रोज आलू का ऑर्डर बढ़ा देता, क्योंकि दुकान पर समोसे की बिक्री बढ़ती जा रही थी।

एक दिन ऐसा भी आया जब रामू मंडी में सबसे ज्यादा आलू खरीदने वाला बन गया। उसके पास न तो रेडियो था, न टीवी और न ही वह पढ़ा-लिखा था तो अखबार भी नहीं पढ़ पाता था। दुकान अच्छी चल रही थी, तो रामू ने अपने बेटे को भी समोसे के बिजनेस में लगा दिया जो हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

एक दिन रामू के बेटे ने कहा- 'पिताजी आजकल टीवी और अखबार सभी जगह खबर फैल रहा है कि आर्थिक मंदी आने वाली है, तो क्यों न आलू की डिमांड कम कर दी जाए और पैसे बचाए जाएं। रामू को लगा कि बेटा तो पढ़ा लिखा है, सब जानता होगा। उसने आलू की डिमांड कम कर दी।‘ अब धीरे-धीरे समोसे भी कम बिकने लगे, क्योंकि आलू कम ही आते थे। धीरे-धीरे रामू की दुकान बंद होने की कगार पर आ गई। अब रामू अपने बेटे से बोला- 'बेटा तुमने सही कहा था, सचमुच आर्थिक मंदी से हमारा धंधा ही बंद हो गया।‘

भ्रमित करने वालों से दूरी बनाकर रहें


फ्रेंड्स, हममें से भी कई लोग रामू जैसे ही हैं। जब तक हम लक्ष्य पर फोकस कर आगे बढ़ते रहेंगे, सफलता मिलती है। लेकिन जैसे ही हमारे सामने समस्या आती है, हमारा फोकस लक्ष्य से हटकर समस्या पर हो जाता है। अगर आप परेशानियां देखेंगे तो हर जगह परेशानियां ही नजर आएंगी। समस्या हर काम में आती है। समस्या के बारे में सोचते रहेंगे तो परेशानियां हावी हो जाएंगी और आप लक्ष्य से भटक जाएंगे। अपनी नजर लक्ष्य पर रखें और भ्रमित करने वाले लोगों से दूरी बनाकर रहें।

काम की बात


1. अगर समस्या के बारे में ही सोचते रहेंगे तो आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।

2. भ्रमित करने वाले लोगों से दूरी बना कर रखें, क्योंकि ये आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं।

 

आपको भी है अपनी जिंदगी से कोई कंप्लेन तो पढ़ें यह कहानी, आंखें खोल देगी

इंसान सफल कैसे होता है? पढ़ें हेनरी फोर्ड के कामयाबी की प्रेरणादायक कहानी

 

 

Posted By: Kartikeya Tiwari