गोली चलाने वाले डॉक्टर और उनके पुत्र गए जेल

- लाइसेंसी पिस्टल से चलाई थी गोली

PATNA CITY: लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने वाले डॉक्टर कृष्णा किशोर औरउनके बेटे विरेंद्र सिंह को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। अगमकुआं थाने में दोनों बाप-बेटों के खिलाफ जान मारने की नियत से गोली चलाने का एफआईआर दर्ज किया गया है। मंगलवार की देर रात डॉक्टर और उनके बेटे ने मिलकर महात्मा गांधी नगर में कौशल राय को जांघ में गोली मार दी थी। जिसमें कौशल राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका ट्रीटमेंट प्राइवेट हॉस्पीटल में चल रहा है। घायल कौशल राय ट्रांस्पोर्टर हैं। अगमकुआं थाने की पुलिस ने डॉक्टर और उनके बेटे को देर रात ही अपने हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने मामले में इंक्वायरी की और कौशल राय व उनकी फैमिली वालों से पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज किया।

फ्फ् लाख रुपए का है मामला

गोली कांड के पीछे फ्फ् लाख रुपए के लेन-देन का मामला है। डॉ कृष्णा किशोर के बेटे विरेंद्र सिंह ने अपने फ्रेंड व कांट्रैक्टर शिवनाथ को फ्फ् लाख रुपए दिए थे। काफी दिन बीतने के बाद भी शिवनाथ ने रुपए वापस नहीं किए। इस कारण दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ती चली गई।

महंगा पड़ा बीच-बचाव करना

डॉक्टर के बेटे और शिवनाथ के बीच विवाद बढ़ता चला गया। विवाद को शांत कराने के लिए ट्रांस्पोर्टर कौशल राय ने एक बार मिडिएटर बन विवाद सुलझाने की कोशिश की थी। शिवनाथ ने क्0 लाख रुपए देने को करार किए थे। लेकिन वो रुपए नहीं मिलने की एवज में डॉक्टर और उसके बेटे ने कौशल राय को पकड़ा। जिसके बाद ही मारपीट की और गोली चली।

Posted By: Inextlive