पति ने पत्‍‌नी के साथ दूसरे युवक को रंगे हाथ पकड़ा तो खुला मामला

PRAYAGRAJ: क्लीनिक का बोर्ड लगा था। मरीजों को उपचार देने के धंधे में लगा डाक्टर इस प्रिमाइस में सेक्स का बिजनेस कर रहा था। लड़कियों से सेटिंग थी। इलाज के नाम पर आने वालों को लड़कियां सप्लाई ही नहीं की जाती थीं, उन्हें स्पेश भी मुहैया कराया जाता था। लम्बे समय से चल रहे इस खेल का खुलासा बुधवार को उस समय हुआ जब डॉक्टर को दिखाने के गयी महिला का पति वहां पहुंच गया। पत्‍‌नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर उसका परा चढ़ गया तो पति-पत्‍‌नी में मारपीट की नौबत आ गयी। हंगामा देखकर क्लीनिक का संचालक वहां से भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी लेकिन, लोक लाज के चलते मामले को रफा दफा कर दिया गया।

घंटे-दो घंटे में निकल जाते थे

इरादतगंज बाजार में एक डॉक्टर ने क्लीनिक खोल रखा है। आसपास के लोग अक्सर युवक-युवतियों के जोड़ों का आना जाना देखते थे। घंटे-दो घंटे बाद जोड़े चले जाते थे। भीड़-भाड़ न होने के बाद भी महिलाओं का घंटे भर से अधिक रुकना स्थानीय लोगों को खटकता था। मंगलवार की देर शाम को भी एक युवक महिला के साथ दो घंटे से घुसा था। महिला थाना क्षेत्र की ही निवासी थी। महिला का पति घर पहुंचा तो पत्नी को घर में ना देख अवाक रह गया। पूछने पर पड़ोस के एक युवक ने बताया कि उक्त डॉक्टर के क्लीनिक में जाते देखा था। पति क्लीनिक में घुसा तो पत्नी को किसी अन्य के साथ आपत्तिजनक हाल में देख दोनों की पिटाई करने लगा। पति की फटकार व मार पर आक्रोशित महिला चप्पल उतार पति को मारने दौड़ी। यह देख आसपास के लोगों ने महिला की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की और आरोपी युवक को बैठा लिया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस तो लोकलाज के चलते महिला के पति ने पुलिस से आपसी मामला कह टरका दिया तो लोगों ने आरोपी युवक को भी छोड़ दिया।

Posted By: Inextlive