- बांह पर काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

PIPRAICH:

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों पर लाठी चार्ज के विरोध में सोमवार को स्थानीय डॉक्टर व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पिपराइच संविदा संघ के अध्यक्ष एसके सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में डॉक्टर और कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए आंदोलन किया जाता रहेगा।

13 मार्च को पिटे थे कर्मचारी

13 मार्च संविदा कर्मचारियों ने लखनऊ में प्रदर्शन किया था। उस दौरान पुलिस के लाठी चार्ज में कई संविदा कर्मचारी घायल हुए थे। विरोध में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपराईच मे तैनात चिकित्सकों व कर्मचारियों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। पिपराईच संविदा संघ के अध्यक्ष एसके सिंह ने कहा कि कर्मचारी नियमितीकरण व रिजर्व कमेटी की सिफारिश लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दे रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज निन्दनीय है। सरकार आंदोलन को गलत तरीके से दबा रही है। इस अवसर पर डॉ। एसके सिंह, डॉ। विनीता मोदी, डॉ। प्रशांत गोविंद राव, तारा देवी, सरिता सिंह, शिल्पा पांडेय, आलोक मिश्रा, अभिषेक कुमार सिंह, विनोद कुमार मल्ल, अनूप कुमार कन्नौजिया, आदित्य गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive