चीन में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है जब एक महिला के कान से जिंदा कॉकरोच निकल आया। दरअसल यह महिला रात में सो रही थी कि तभी एक कॉकरोच उसके काने में घुस गया। कॉकरोच को कान से निकालते हुए एक वीडियो वायरल भी हो रहा है।


और निकल आया जिंदा कॉकरोचखबरों की मानें मो मध्य चीन के एक इलाके में रहने वाली महिला को कान में कुछ दिक्कत हुई, तो वह डॉक्टर के पास चली गई। डॉक्टर ने जैसे ही महिला के कान के अंदर देखा तो वह हैरान रह गए। कान में एक जिंदा कॉकरोच घुसा हुआ था। बाद में डॉक्टर ने अपने औजारों से कान के अंदर से कॉकरोच को बाहर निकाला। इसका एक वीडियो भी बना है जिसे काफी शेयर कराया जा रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कान के बाहर आते ही कॉकरोच ने फड़फड़ाना शुरु कर दिया।महिला को मिली राहत
महिला ने बताया कि वह रात में सोने गई थी तो ठीक थी। लेकिन आधी रात में ही उसे कानों में कुछ खरखराहट की आवाज आई और तेज दर्द होने लगा। सुबह होते ही वह डॉक्टर के पास चली गई। डाक्टर ने कान से जिंदा कॉकरोच को बाहर निकाला तो उसके होश उड़ गए। महिला को यकीन ही नहीं हुआ कि उसके कानों में एक कॉकरोच था। फिलहाल उसे बाहर निकाल लिया गया और महिला के कान पूरी तरह से ठीक हैं। वैसे इससे पहले एक और मामला सामने आया था जब एक महिला के कानों के अंदर कॉकरोच के अंडे मिले थे।

 

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari