कुत्‍ता सबसे वफादार जानवर माना जाता है वो अपने ही मालिक पर हमला करें और वो भी गोली चला कर तो यकीन करना जरा मुश्‍किल लगता है पर ये सच है।


कुत्ते ने मारी गोलीकानपुर। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि इंसान ही सिर्फ किसी पर गोली चलाकर हमला कर सकते हैं तो ऐसा नहीं है। दरअसल, अखबारों द इंडिपेंडेंट और टैलिग्राफ में छपी खबरों के मूताबिक, अमरीका के आयोवा शहर में एक व्यक्ति को अपने कुत्ते के साथ खेलना बहुत भारी पड़ गया। 51 साल के इस शख्स को उसके ही कुत्ते ने गोली मार दी। गोली लगने के तुरंत बाद उस शख्स ने इमरजेंसी नंबर 911 डायल कर सूचना दी कि उसके पालतू कुत्ते ने उसे ही गोली मार दी है। ऐसे हुआ हादसा


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के फोर्ट डॉज में रह रहे रिचर्ड रेम्मे अपने घर पर अपने पालतू कुत्ते के साथ खेल रहे थे। उनके पास एक क्रॉस ब्रीड पिटबुल लैब्राडोर कुत्ता है, जिसका नाम बालेव बताया गया है। रिर्चड कुत्ते को अपनी गोद में छलांग लगाना सीखा रहे थे। उसी समय उनके कुत्ते ने जाने कैसे वहीं मौजूद उनकी पिस्टल की सेफ्टी क्लिप खोल दी। इसके बाद जब उन्होंने बालेव को दोबारा अपनी गोद में जंप करने के लिए कहा तो गलती से कुत्ते की पैर की उंगलियों में पिस्टल का ट्रिगर फंस गया और गोली चल गई। गनीमत ये थी की गोली उनके पैर में जा लगी। पुलिस भी हैरान

गोली लगने के तुरंत बाद रिचर्ड ने आपात सेवा नंबर पर फोन करके बताया कि उनके कुत्ते ने उनको गोली मार दी है। ये खबर सुन कर खुद पुलिस वाले भी हैरान रह गए। शहर के पुलिस चीफ तक का कहना है कि उन्होंने पहली बार किसी कुत्ते द्वारा गोली मारने की यह घटना सुनी है। जाहिर है लोग चौंक गए हैं। खुद रिचर्ड भी कहते हैं कि वो सदमे में हैं, ये तो शुक्र है कि पिस्तौल कुछ इस तरह से पड़ी थी कि गोली उनके पैर में ही लगी और ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।लगी दाएं जांघ में गोली

रिचर्ड ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका कुत्ते भी इस हमले को लेकर बहुत परेशान है। उन्होंने बताया कि उनका कुत्ता इस हमले के बाद उदासी से यही सोच रहा है कि अनजाने में उसने अपने मालिक के साथ क्या कर दिया है। रिचर्ड के मुताबिक, उनका कुत्ता बहुत ही अच्छा है, वो कभी ऐसा करने की नहीं सोच सकता, उसे तो अंधेरे और पानी से भी डर लगता है। पुलिस का इस मामले में कहना है कि रिचर्ड को दाएं जांघ में गोली लगी है और इस घटना को महज एक्सीडेंट के रूप में फाइल किया गया है।

Posted By: Mukul Kumar