- चार जोन में अलग-अलग कंपनियों को दी गई है जिम्मेदारी

- शहर के कई इलाकों में नहीं हो रहा डोर-ट्-डोर कलेक्शन

आगरा। नगर निगम के अफसरों का दावा है कि शहर के 100 वार्डो में कूड़े का कलेक्शन डोर-टू-डोर हो रहा है। इसके लिए चार जोन में अलग-अलग कंपनियों को जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जिनमें अभी तक डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था लागू नहीं हो पायी है।

अलग-अलग कंपनियों को जिम्मेदारी

शहर में डोर- टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए चार जोन में अलग-अलग कंपनियों को जिम्मेदारी दी गई है। बावजूद इसके डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो पा रहा है, जबकि नगर निगम के अफसर अपनी रिपोर्ट में 100 वार्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की बात कर रहे हैं। अफसरों की मानें तो शहर में हर रोज 785 मीट्रिक टन कूड़ा हर दिन निकल रहा है। उसका कलेक्शन कर कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट कुबेरपुर भेजा जाता है। कुबेरपुर में 20 एमटीडी (मीट्रिक टन पर-डे) का प्लांट कार्यरत है। इससे रोजाना गीले कूड़े से 3.5 एमटीडी कंपोस्ट तैयार किया जा रहा है। वहीं दूसरा प्लांट जो राजनगर में कार्यरत है, उससे फूलों से प्रतिदिन 0.3 एमटीडी कंपोस्ट तैयार किया जा रहा है।

शहर की स्थित

वार्ड-100

जोन-चार

जोन

छत्ता

हरीपर्वत

ताजगंज

लोहामंडी

लोहामंडी

एसआर मैप टेक्नोलॉजी कंपनी को डोर-ट्-डोर कूड़ा कलैक्शन की जिम्मेदारी मिली है। इस कंपनी को 72362 हाउस होल्ड से कूड़ा कलैक्शन करना है। नगर निगम के अफसरों की मानें तो मौजूदा समय में 71435 हाउस होल्ड को कवर किया जा रहा है। सोसायटी फॉर एजुकेशन एंड वेलफेयर फॉर ऑल कंपनी को 61991 हाउस होल्ड की जिम्मेदारी मिली है। ये मौजूदा समय में 50942 हाउस होल्ड को कवर कर रही है।

छत्ता

स्पाक ब्रेसन कंपनी को 130535 हाउस होल्ड की जिम्मेदारी मिली है। मौजूदा समय में कंपनी 114835 हाउस होल्ड को कवर कर रही हैं।

ताजगंज

अरबा एसोसिएट कंपनी को जिम्मेदारी मिली है। इस कंपनी पर 66881 हाउस होल्ड की जिम्मेदारी है। ये कंपनी 59878 हाउस होल्ड को कवर कर रही है।

हरीपर्वत

ओम मोटर कंस्ट्रक्शन को 81066 हाउस होल्ड की जिम्मेदारी मिली है। ये 71354 हाउस होल्ड को कवर कर रही है।

कुल 328 वाहन कचरा उठाने वाले

122 बड़े वाहन

12 जेसीबी

280 बड़े डंफर वाले डस्टबिन

540 छोटे साइज के डस्टबिन

वर्जन

नगर निगम में चार जोन में इनमें पांच कंपनियों को जिम्मेदारी दी गई हैं। 84 वार्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। अन्य शेष 16 वार्डो में आंशिक रुप से कार्य हो रहा है। ऐसा नहीं है कि डोर-टू- डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा है।

विजय कुमार अपर नगर आयुक्त आगरा नगर निगम

वर्जन

हमारे यहां नगर निगम की गाड़ी नहीं आती है। हम निजी तौर पर कूड़ा उठवाते हैं। पुनिया पाड़ा राजामंडी इलाके में नगर निगम की गाड़ी पहुंचती ही नहीं है।

चतुर्भुज तिवारी

वर्जन

बल्केश्वर एरिया में आज तक नगर निगम की गाड़ी नहीं आयी है। हम लोग निजी तौर पर कूड़ा उठवाते हैं।

राहुल सविता

वार्ड 24 गढ़ी भदौरिया में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नहीं हो रहा है। खुद ही रुपये देकर साफ-सफाई करानी पड़ती है।

मुकेश सिंह

Posted By: Inextlive