डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए हरी-भरी करा रही लोगों का रजिस्ट्रेशन

बेहतर कर्मचारियों को ही सौंपी जाएगी कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी

ALLAHABAD: जल्द ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का फार्मेट बदलने वाला है। जिन मोहल्लों में कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा है, वहां भी कर्मचारी पहुंचने वाला है। क्योंकि हरी-भरी कंपनी ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से पहले डोर टू डोर रजिस्ट्रेशन का काम शुरू कर दिया है।

रजिस्ट्रेशन के बाद लगेगा आरएफआईडी

सिविल लाइंस एरिया से हरी-भरी ने घर-घर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराने की शुरुआत कर दी है। हरी-भरी की टीम लोगों के घर पहुंच रही है और कूड़ा कलेक्शन के लिए लोगों से फार्म भरवा रही है। जो फ्री ऑफ कास्ट है। फार्म में फैमिली में रहने वालों की संख्या के साथ ही अन्य डिटेल भी लिखी जा रही है। एक ही मकान में अगर कई किराएदार या कई परिवार हैं तो सभी फैमिली से अलग-अलग रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। सिविल लाइंस और अशोक नगर एरिया में हरी-भरी की टीम अपने काम में लगी है। रजिस्ट्रेशन का काम पूरा होने के बाद आरएफआईडी टैग मंगाया जाएगा और घर-घर लगाया जाएगा।

फिर शुरू होगा कूड़ा कलेक्शन

रजिस्ट्रेशन और टैग लगने के बाद हरी-भरी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कराएगी। जिसके लिए कर्मचारी लगाए जाएंगे, लेकिन नगर निगम के साथ काम कर रहे कर्मचारियों को हरी-भरी भी अपने साथ जोड़े, ये जरूरी नहीं। हरी-भरी के अधिकारियों का कहना है कि जो कर्मचारी बेहतर होंगे केवल उन्हीं को लिया जाएगा। लेकिन कर्मचारियों को लेने से पहले ये देखा जाएगा कि कहीं कोई विवाद तो नहीं है। ज्वाइनिंग के पहले की जो भी बकाया राशि होगी, वो नगर निगम ही देगा। क्योंकि डोर टू डोर कलेक्शन में लगे कर्मचारियों का मानदेय नगर निगम में बकाया चल रहा है।

हरी-भरी ने प्लांट का काम शुरू करने के बाद अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के बाद आरएफआईडी टैग लगाकर कलेक्शन शुरू होगा। लेकिन कर्मचारियों के बकाया मानदेय के लिए नगर निगम ही जिम्मेदार होगा।

अंशुमान सिंह

पीआरओ

हरी-भरी प्राइवेट लिमिटेड

Posted By: Inextlive