-शादी के चार माह बाद ही ससुराल वालों ने बिजनेस शुरू करने के लिए मांगे थे रुपए

bareilly@inext.co.in
BAREILLY: प्रेमनगर निवासी महिला को उसके ससुराल वालों ने पचास लाख की डिमांड पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर महिला ने एसएसपी से शिकायत कर प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने महिला के ससुराल वालों के खिलाफ ट्यूजडे को एफआईआर दर्ज कर ली है।

एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

प्रेमनगर के एकता नगर निवासी हरिवंश कुमार अरोरा ने बेटी हर्षिता अरोरा की शादी 31 अक्टूबर 2017 को पारस साहनी निवासी मुरादाबाद के साथ की थी। हर्षिता ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता ने शादी में करीब 38 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन जब वह ससुराल गई तो उसके पति पारस साहनी ससुर योगेन्द्र मोहन साहनी, सास ऊषा साहनी और देवर दीपांश साहनी दहेज की डिमांड करने लगे, और बिजनेस शुरू करने के लिए 50 लाख दहेज में लाने के लिए मारपीट करते थे। आरोप है सास ने गहने भी छीन लिए और 5 फरवरी 2018 को ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। लेकिन रिश्तेदारों ने 19 अप्रैल को फैसला कराने के बाद उसे दोबारा ससुराल भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वाले उसे आत्महत्या के लिए उकसाने लगे और मारपीट करने लगे। 4 अगस्त 2018 को उसे दोबारा निकाल दिया। परेशान होकर हर्षिता ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

Posted By: Inextlive