- जल संस्थान द्वारा किए गए टेंडर को नगर आयुक्त ने किया कैंसिल

- एक ही कंपनी को दे दिए गए थे मैटीयिल, लेबर सहित अन्य काम का टेंडर

AGRA। सिटी के प्रत्येक वार्ड में दो-दो हैंडपंप लगवाए जाने पर नगर आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद प्रश्न चिन्ह लग गया है। बता दें कि पूर्व में नगर आयुक्त इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन के बाद जल संस्थान द्वारा सिटी के प्रत्येक वार्ड में दो-दो हैंडपंप लगवाए जाने के आदेश दिए गए थे।

अलग-अलग कंपनियों को देना था टेंडर

नगर आयुक्त इन्द्र विक्रम सिंह ने जल संस्थान के अधिकारियों को हैंडपंप लगाने की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगों को दिए जाने के आदेश दिए थे जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम कसी जा सके लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जल संस्थान ने हैंडपंप रॉ मैटीरियल के अलावा वर्कर्स का ठेका भी एक ही कंपनी को दे दिया।

नगर आयुक्त ने किए टेंडर निरस्त

नगर आयुक्त इन्द्र विक्रम सिंह ने जब इसकी जानकारी की तो जल संस्थान का सच सामने आ गया। जल संस्थान द्वारा हैंडपंप लगाने की जिम्मेदारी एक ही कंपनी को दे दी गई जिसे नगर आयुक्त ने थर्सडे को निरस्त करते हुए दोबारा अलग-अलग टेंडर करवाए जाने की बात कही है।

'सिटी के वार्डो में हैंडपंप लगाने के लिए जल संस्थान को अलग-अलग कंपनियों को टेंडर दिए जाने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जल संस्थान ने एक ही कंपनी को टेंडर दे दिया जिसे निरस्त कर दिया गया है.'

इन्द्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive