- 1.18 लाख रुपए यूजर चार्ज वसूला, दो दर्जन अतिक्रमणकारियों का चालान काटा

KANPUR : सिटी को अतिक्रमण मुक्त किए जाने के अभियान में ट्यूजडे को आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों में बुलडोजर गरजा। डेढ़ सौ से अधिक कब्जे ढहाए गए। इसके साथ ही करीब दो दर्जन लोगों का चालान भी काटा गया।

ट्यूजडे को अभियान की शुरुआत करते हुए दादानगर नहर से बाईपास तक नगर निगम का बुलडोजर चला। यहां 27 अस्थाई, 17 स्थाई कब्जे ढहा दिए गए। इसके अलावा 15 गुमटियों को भी ध्वस्त किया गया। 10 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ धारा 34 में चालान भी किया गया। यहां 63 हजार रुपए यूजर चार्ज भी वसूला गया। एसीएम (प्रथम) व एसीएम (सप्तम) के नेतृत्व में अतिक्रमण साफ किया गया। बुलडोजर इसके बाद पहुंचा बाकरगंज क्षेत्र में। यहां बाबाकुटी चौराहे तक दोनो ओर 10 कच्चे मकान, 45 टट्टर शेड, 8 गुमटी को साफ कर दिया गया। यूजर चार्ज के रूप में 35 हजार रुपए भी वसूले गए।

वीआईपी रोड पर भी कब्जे साफ

वीआईपी रोड को भी साफ करने के लिए ग्रीन पार्क चौराहे से रेव थ्री तक अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ। 5 गुमटी, साईन बोर्ड, ठेले, चाय-पान की दुकाने हटाई गई। इसके साथ 20 हजार रुपए यूजर चार्ज भी वसूला। इसके बाद टीम ने रेव थ्री से रावतपुर स्टेशन तक दो दर्जन से अधिक अवैध कब्जे ढहा दिए। 15 लोगों का अतिक्रमण करने पर चालान भी किया गया।

Posted By: Inextlive