परिजनों ने सही उपचार न मिलने का लगाया आरोप। एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के बाद भी बिगड़ी हालत।

agra@inext.co.in
AGRA : थाना फरिहा क्षेत्र के ग्राम केशपुरा में कुत्ता के काटने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिला के परिजनों का आरोप है कि आगरा स्थित प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा उपचार में लापरवाही बरती गई है। इस कारण मौत हो गई है।
हालत में नहीं हुआ सुधार
चिकित्सक के खिलाफ अभियोग को दर्ज करा के कार्रवाई की जाएगी। थाना फरिहा के ग्राम केशपुरा निवासी रेखा देवी (40) पत्नी देवेंद्र सिंह 14 अगस्त को घर के बाहर खड़ी थी। गांव का पागल कुत्ता आया और उनके पैर में काट लिया था। कुत्ता के काटने के बाद परिजनों ने महिला का घरेलू उपचार करा दिया था। 16 अगस्त को जिला अस्पताल के खुलने पर ही यहां आकर एंटी रैबीज इंजेक्शन भी लगवाया था। इंजेक्शन के लगवाने के बावजूद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ था। महिला को बुखार आने के बाद परिवारीजन उसे उपचार के लिए आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए ले गए थे। उपचार के दौरान शनिवार को देररात्रि महिला की मौत हो गई।

परिजन देंगे तहरीर

परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आए। इस दौरान परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आगरा स्थित प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही उजागर हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर के अंदर ब्लड भरा हुआ मिला है। आशंका है महिला की उपचार के दौरान नस कटने के कारण अंदर ही अंदर ब्लड निकलता रहा है। इसी कारण उसकी मौत हो गई है। मृतका के पति एवं परिजनों ने कहा कि आगरा के प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक के ही खिलाफ तहरीर देंगे। ताकि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

बारिश और भूस्खलन और से बिगड़े केरल के हालात, नेवी ने अब तक 55 लोगों को निकाला सुरक्षित

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़, 24 घंटे में 26 की मौत

Posted By: Mukul Kumar