8 से 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर्स

Meerut। जिला अस्पताल में आकर अगर डॉक्टर्स आपको तलाशने से भी नहीं मिल रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप सीधे ओपीडी के कमरा नंबर 1, 4 और 6 में जाकर डॉक्टर से मिल सकते हैं। यहां सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक डॉक्टर मिलेंगे। डॉक्टर्स की कमी के चलते मरीजों की परेशानी को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने यह नई व्यवस्था लागू कर दी है।

बनी व्यवस्था

जिला अस्पताल में करीब 27 डॉक्टर्स की कमी हैं। जबकि कुछ डॉक्टर्स ऑफिशियल ड्यूटी के चलते बाहर भी रहते हैं। ऐसे में मरीजों को अक्सर डॉक्टर न होने की शिकायत रहती थी। जिस शिकायत को समझते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने इस व्यवस्था को लागू किया है। इसमें कमरा नंबर 1 में फिजिशियन, 4 में आर्थोपेडिक सर्जन व 6 नंबर में रिटायर्ड स्पेशलिस्ट फिजिशियन डॉक्टर्स बैठे मिलेंगे।

नहीं होगी डॉक्टर की किल्लत

हाल ही में अस्पताल में एक आर्थोसर्जन, 4 रिटायर्ड डॉक्टर्स ने ज्वॉइन किया है। जिसके बाद डॉक्टर्स की कमी कुछ हद तक पूरी हुई हैं। इमरजेंसी के केसों या मरीजों की लंबी लाइन होने पर कमरा नंबर 1 व 6 के डॉक्टर्स से मदद ली जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने से पहले कमरा नंबर 1, 4 व 6 डॉक्टर्स की कमी की वजह से खाली रहते थे।

भीड़ से मिलेगी निजात

जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब फिल्टर भी होना होगा। इसके लिए बकायदा फिल्टर क्लीनिक भी बनाया गया है। दरअसल, अस्पताल में आने वाले जिन मरीजों को खांसी-जुकाम, बुखार जैसी बीमारी होगी या सिर्फ लक्षण के आधार ही बीमारी का इलाज करवाने आंएगे। ऐसे मरीजों को कमरा नंबर 1 में बने फिल्टर क्लीनिक में ही भेजा जाएगा। इसके तहत यहां मौजूद फिजिशयन मरीज को जांचेगा। उसके बाद अगर मरीज की स्थिति गंभीर लगती है तो उसे आगे दूसरे डॉक्टर के पास भेजा जाएगा। इस क्लीनिक का काम अन्य विभागों में मरीजों की भीड़ को कम करना है।

मरीजों को सहूलियत देने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की गई है। अब मरीजों को डॉक्टर्स न मिलने की शिकायत भी नहीं रहेगी। साथ ही मरीजों को बेहतर इलाज भी मिल पाएगा।

डॉ। भानू प्रताप कल्याणी, नोडल कायाकल्प, जिला अस्पताल

अस्पताल में डॉक्टर मिलते ही नहीं थे। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद से राहत मिली है।

नाजरीन

नई व्यवस्था लागू होने से हमें राहत मिल रही हैं। डॉक्टर्स हर वक्त उपलब्ध रहते हैं। इससे समय से इलाज मिल पा रहा है।

दिलशाद

यहां डॉक्टर्स की सुविधा अब ठीक हो गई हैँ। पहले डॉक्टर्स मिलते नहीं थे। हड्डी के डॉक्टर भी कम ही मिलते थे।

यासिफ

Posted By: Inextlive