- दशहरा के दौरान पूजा पंडाल में घूम रहे हैं युवा दस्ता के मेंबर्स

- महिलाओं और छोटे बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता

RANCHI: इस वर्ष दुर्गा पूजा में चेन छिनतई, छींटाकशी रोकने के लिए युवाओं की टीम दिन-रात प्रयास कर रही है। रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति के हर कार्यकर्ता को इसपर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। पंडालों के आसपास सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं को विभिन्न पूजा पंडालों का दायित्व बांटा गया है।

चार जोन में बंटी है रांची

इस कड़ी में पूरी रांची को चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक भाग के लिए अमृत रमन, कृष्णा मिश्रा, निशांत यादव और अमर प्रसाद को प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही विभिन्न पूजा पंडालों में नियुक्त किए गए युवा प्रहरियों की सूची भी जारी की गई है।

शाम 5 बजे से 1 बजे तक मुस्तैद

समिति के संस्थापक अमृत रमन ने बताया कि सभी प्रभारी शाम 5 बजे से लेकर रात के 1 बजे तक संबंधित पूजा पंडालों मे निरंतर सेवा दे रहे हैं। कृष्णा मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष महिला और छोटे बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान है।

Posted By: Inextlive