-मेडिकल साइंस के अनुसार रोजा रखने के हैं कई फायदे

-वजन कम करने के लिए भी मुफीद है रोजा रखना

>BAREILLY: रमजान का मुकद्दस महीना चल रहा है। अल्लाह का हुक्म मानने के लिए लोग रोजा रख रहे हैं। धार्मिक लिहाज से जहां रोजा रखने के उलमाए कराम तमाम फायदे गिनाते हैं। वहीं मेडिकल साइंस भी रोजा रखने के कई फायदा बताता है। मेडिकल साइंस के अनुसार रोजा रखने से न सिर्फ दिमाग तरोताजा रहता है। बल्कि, कोलेस्ट्रॉल के अलावा डाइजेशन सिस्टम भी रोजा से फिट होता है। ऐसे में रोजा रहकर न सिर्फ अल्ला की इबादत करते हैं। इस प्रकार अल्लाताला की नेमत से हम स्वस्थ भी रहते हैं।

बढ़ती है सोचने की क्षमता

मेडिकल साइंस का मानना है कि रोजा के दौरान व्यक्ति की सोचने की क्षमता आम दिनों की अपेक्षा काफी बढ़ जाती है। एक्सपर्ट इसकी वजह बताते हैं कि रोजा रखने के दौरान न्यूरो ट्रैफिक फैक्टर बहुत अधिक बढ़ जाता है। इसके चलते बॉडी में दिमागी सेल्स ज्यादा इंप्रूव करती हैं। नतीजतन, व्यक्ति की आम दिनों में सोचने की शक्ति रोजा रखने से बढ़ जाती है। व्यक्ति ज्यादा तेज और अच्छा सोचने लगता है।

स्ट्रेस हाेता है कम

प्रजेंट टाइम में मैक्सिमम लोग स्ट्रेस की प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, जिसका परिणाम गंभीर होता है। डॉ। एसई हुदा के मुताबिक रोजा रखने से स्ट्रेस की प्रॉब्लम काफी हद तक कम होती है। उनके मुताबिक एड्रेनल ग्लैंड हार्मोस प्रोड्यूस होता है। इससे कोर्टिसोल की मात्रा कम होती है। इसके चलते स्ट्रेस कम होता है। इस लिहाज से रोजा रखना स्ट्रेस से बचने के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

वजन घटना है तो रखें रोजा

रोजा रखने का एक और बड़ा फायदा आपके वजन से जुड़ा हुआ है। रोज रखने से आपका वजन घटता है। दरअसल, रोजा रखने से लिपिड प्रोफाइल पर असर पड़ता है। इसके चलते कोलेस्ट्राल लेवल काफी हद तक कम होता है। इससे वजन घटता है। इसके साथ साथ हार्ट भी मजबूत होता है। हार्ट अटैक और स्ट्रोक की प्रॉब्लम भी काफी हद तक कम होती है।

डाइट को करता है संतुलित

रोजा रखने से रोजेदार की डाइट संतुलित होती है। रोज रखने वाले लोग सहरी और इफ्तार के वक्त खाने-पीने की चीज इस्तेमाल करते हैं। जबकि इस दौरान वह दिनभर कुछ भी नहीं खाते हैं। इससे उनकी डाइट संतुलित होती है। एक्सपर्ट रोजे को डाइट को संतुलित करने का सही मौका बताते हैं।

तंबाकू छोड़ने में मिलती है मदद

डॉ। हुदा ने बताया कि यूके नेशनल हेल्थ सर्विस ने माना है कि टोबैको को छोड़ने के लिए रोजा सबसे सही वक्त होता है। उनका मानना है कि लोग दिनभर इन चीजों से दूर रहते हैं। उनकी सोच में बदलाव आता है। इसके कारण बहुत लोग नशा छोड़ भी देते हैं।

मेडिकल साइंस मानता है कि रोजा रखने के कई फायदे हैं। रोजा लोगों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत असरदार है। इसलिए बहुत से एक्सपर्ट फिट रहने के लिए लोगों को रोज रखने की भी राय देते हैं।

एचसी हुदा, वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट, श्री सिद्धि विनायक हॉस्पिटल

Posted By: Inextlive