DEHRADUN : गोली लगने से अस्पताल में भर्ती 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला फूलमिरजा की ट्रीटमेंट के दौरान गुरुवार देर रात मौत हो गई। वह हिमालयन अस्पताल में एडमिट थी। बताते चलें कि क्क् मार्च को महबूब कॉलोनी निवासी इमरान की मां फूलमिरजा पर बदमाशों ने घर में घुसकर तीन फायर किए थे, जिसमें दो गोली फूलमिरजा को लगी थी। महिला का इलाज जौलीग्रांट में चल रहा था। गोलीकांड के आरोपी सुधीर और रुपेश पहले से ही जेल में हैं।

Posted By: Inextlive