RANCHI हमारे प्रभु यीशु जी उठे हैं। यह सुसमाचार सारी दुनिया के लिए है। यही सुसमाचार सुनने के लिए हर वर्ष की तरह हम इस आधी रात को इतनी भारी संख्या में इकट्ठा हुए हैं। इस पास्का जागरण समारोह का शुभारंभ हमने अंधकार में किया। प्रभु यीशु का पुनरुत्थान सभी लोगों के लिए वह ज्योति है, जिसे कोई भी अंधकार मिटा नहीं सकता। लोयोला मैदान में शनिवार की रात साढ़े दस बजे से शुरू हुए पास्का जागरण और पवित्र मिस्सा में कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने मसीही विश्वासियों को यह सुसमाचार सुनाया।

क्रूस पर चढ़ाए गए थे प्रभु

इस मौके पर कार्डिनल ने कहा कि यह ऐतिहासिक तथ्य है और सब जानते हैं कि प्रभु यीशु क्रूस पर चढ़ाए गए थे। दो दिन पहले हजारों लोगों ने प्रभु यीशु मसीह को यहूदिया की राजधानी येरूसलम की गलियों में क्रूस ढोकर चलते देखा था। वह फ्0 ईस्वी का 7 फरवरी का दिन था। कलवरी पहुंचने पर प्रभु यीशु को क्रूस पर कीलों से ठोक दिया गया और क्रूस को सीधा खड़ा कर गाड़ दिया गया, ताकि सब लोग उन्हें दुनिया की सबसे कड़ी सजा पाकर मरते देखें। मौत की सजा खुलेआम जनता के समक्ष पूरी की गई। उन्हें कांटों का मुकुट पहनाया गया, उन्हें कोड़े मारे गए। क्रूस पर ठोंके जाने के बाद उनके शरीर से पूरा रक्त बह चुका था और दो घंटे में ही उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उन्हें दफना दिया गया। उनकी मृत्यु के करीब फ्म् घंटे के बाद अंधेरे में कुछ महिलाएं कब्र पर गई। वे भी यही सोचती थीं कि प्रभु मर चुके हैं। लेकिन संत मत्ती के सुसमाचार जिसे हमने अभी-अभी सुना सारी दुनिया को हिलाकर रख दिया। प्रभु यीशु जीवित थे। उनका मृत शरीर कब्र में नहीं है। इसकी पुष्टि स्वर्गदूत करता है। आइए वह जगह देख लीजिए, जहां वे रखे गए थे। वे वहां नहीं हैं। वे मृतकों में से जी उठे हैं, जैसा कि उन्होंने कहा था।

एक दूसरे के प्रति निष्ठावान बनें

कार्डिनल ने कहा कि मेरे प्यारे भाईओ और बहनों प्रभु यीशु के द्वारा ईश्वर ने मानव जाति के साथ एक नया आखिरी और अनंत विधान स्थापित की है। निर्गमन ग्रंथ का पाठ हमें ईश्वर की प्रजा की दासता से मुक्ति के चमत्कारिक पास्का का स्मरण कराता है। निर्गमन के समय अपनी प्रजा इजरायल के साथ और यहां छोटानागपुर में हमारे पूर्वजों के साथ प्रभु यीशु ने जो कुछ भी किया दोनों में समानता है। दोनों को दासता की जंजीरों से मुक्त कर स्वतंत्रता प्रदान किया, जीवन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज पुनर्जीवित प्रभु हमसे कहते हैं तुम्हारी ज्योति जलती रहे। हम सभी को पुनर्जीवित प्रभु के प्रति और एक दूसरे के प्रति निष्ठावान बने रहें। माता मरियम इसमें हमारी सहायता करें।

Posted By: Inextlive