12 सौ स्कूलों से शिक्षकों का चयन

174 शिक्षक शार्टलिस्ट किए गए

26 शिक्षक लखनऊ मंडल के

3 शिक्षक राजधानी के

- लखनऊ मंडल में कुल 26 शिक्षकों को किया गया शार्ट लिस्ट

- राज्य स्तरीय समिति इनमें से पुरस्कार के लिए चुनेगी शिक्षकों को

LUCKNOW :

प्रदेश सरकार ने प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस चलाने वाले शिक्षकों का सम्मानित करने के लिए चयन किया है। प्रदेश से करीब 174 शिक्षकों को शार्टलिस्ट किया गया है। अब राज्य स्तरीय समिति इनमें से अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत करने के लिए चुनेगी। इस लिस्ट में लखनऊ मंडल से 26 शिक्षकों को चुना गया है। जो पुरस्कार के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

देना होगा प्रेजेंटेशन

अब इस शिक्षकों को क्लास में पढ़ाने के तरीके का तीन से पांच मिनट का प्रेजेंटेशन विभाग के पास भेजना होगा। साथ ही एक निश्चित प्रारूप पर कुछ जानकारियां भी देनी होंगी। जैसे स्कूल में कितने समय पूर्व स्मार्ट क्लास शुरू हुई हैं। इससे बच्चों में क्या परिवर्तन आया है। स्मार्ट क्लास के लिए शिक्षण सामग्री कहां से ली जा रही है। बच्चे इसको लेकर कितना उत्साहित हैं। स्मार्ट क्लास के लिए किन-किन चीजों का उपयोग किया जा रहा है।

1200 स्कूलों से चुने शिक्षक

इससे पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने स्मार्ट क्लास चलाने वाले लगभग 1200 स्कूलों को चिन्हित किया और इनमें अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया। बेसिक शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट पर 50 शिक्षकों को पुरस्कृत करने की सूची भी जारी की गई। लेकिन फिर इसे स्थगित कर नए सिरे से सूची बनाने का फैसला लिया गया। दरअसल निदेशालय को शिकायतें मिलीं कि इस सूची को बनाने में भेदभाव किया गया है। अब राज्य स्तर पर निदेशक की अध्यक्षता में बनी स्क्रीनिंग कमेटी ने 174 शिक्षकों का नाम शार्टलिस्ट किया है। इसके बाद चयनित शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाएगा।

राजधानी के तीन शिक्षक

इस अवार्ड के लिए राजधानी के तीन शिक्षकों को शार्ट लिस्ट किया गया है। जिसमें उच्च प्राथमिक स्कूल लवल मोहनलालगंज की शिक्षक श्वेता शुक्ला, प्राथमिक विद्यालय धनुआसाढ़ मोहनलालगंज के शिक्षक दिनेश कुमार और प्राथमिक स्कूल सिकंदरपुर अमोलिया गोसाईगंज की शिक्षक अजिता को शॉट लिस्ट किया गया है। अब यह तीनों शिक्षक अपना-अपना प्रेजेंटेशन और जानकारी भेजेंगे।

Posted By: Inextlive