बैरकों में लगेगा गीजर, बढ़ेगी सुविधाएं

10 दिन काम करने पर एक दिन का अवकाश

GORAKHPUR: जाड़े की दिनों में पुलिस कर्मचारियों को नहाने में प्रॉ4लम नहीं होगी। बैरकों में रहने वाले पुलिस कर्मचारियों के लिए गीजर लगाया जाएगा। सर्दी बढ़ने के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने इसका फरमान जारी किया है। साथ ही 10 दिन लगातार काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश देने की योजना 5ाी परवान चढ़ेगी। जल्द पुलिस कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश मिलने लगेगा। इसके लिए लिस्ट तैयार कराई जा रही है।

एसएसपी ने दिया निर्देश, लगेंगे गीजर

पुलिस लाइंस और थानों के बैरकों में रहने वाले पुलिस कर्मचारियों को तैयार होने में प्रॉ4लम होती है। जाड़े के दिनों के ड्यूटी के लिए निकलने में काफी प्रॉ4लम हो जाती है। उनकी समस्याओं दे2ाते हुए बैरकों के बाथरूम में गीजर लगाने का फैसला लिया गया है। एसएसपी की ओर से संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए है्र। एसएसपी ने कहा कि जाड़े के दिनों में पुलिस कर्मचारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गीजर लगने से उनको नहाने में प्रॉ4लम नहीं होगी।

रोस्टर तैयार होते ही मिलेगा अवकाश

पूर्व सीएम अ2िालेश सिंह यादव ने पुलिस कर्मचारियों को हर दसवें दिन अवकाश देने का नियम बनाया था। गवर्नमेंट बदलने के बाद इस नियम का पालन नहीं हो सका। पूर्व में जारी आदेशों को दे2ाते हुए डीजीपी ने छुट्टी देने का नया आदेश जारी किया था। डीजीपी का आदेश मिलने पर जिले में पुलिस कर्मचारियों को अवकाश देने की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस लाइंस के सिपाहियों का डाटा तैयार करा लिया गया है। थानों की सूची तैयार होने के बाद इसका ला5ा ि1मलने लगेगा।

वर्जन

10 दिन में रोस्टर वाइज छुट्टी देने का नियम बनाया गया है। रोस्टर तैयार होते ही अवकाश मिलना शुरू हो जाएगा। पुलिस कर्मचारियों के बैरकों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी

Posted By: Inextlive