आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी में आवास विकास की प्रवर्तन इकाई द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पूरी कार्रवाई सहा। अभियन्ता प्रमोद गोयल और जूनियर इंजीनियर दीनानाथ के नेतृत्व में की गई। इस बारे में आवास विकास के जूनियर इंजीनियर ने बताया कि ए 270 ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी उदयवीर सिंह द्वारा भूखंड संख्या-ए चार पर बिना मैप स्वीकृत कराए अवैध निर्माण कराया गया था। इनको नोटिस दिया। इसपर कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ। इस पर मंगलवार को सायं चार बजे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

Posted By: Inextlive