- जोन तीन के जानकीपुरम एरिया में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

- पब्लिक ने किया विरोध, लाठी पटक कर पुलिस ने खदेड़ा

LUCKNOW : नालों के ऊपर अवैध अतिक्रमण को हटाने के अभियान में फ्राइडे को जोन तीन में अभियान चलाया गया। जानकीपुरम एरिया में नगर निगम और पुलिस के संयुक्त अभियान में क्म् अवैध पक्के निर्माण को ढहाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम और पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

अवैध कब्जे को हटाने पर विरोध

नगर आयुक्त के निर्देश पर फ्राइडे को जानकीपुरम थाने से रानी खेड़ा मार्ग पर सार्वजनिक रूप से सड़क और नाले पर बने क्म् अवैध पक्के निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गयी।

पुलिस बल रहा मौके पर

विरोधी अभियान में नगर निगम के कर्मचारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन और नगर निगम जोन फ् के अधिकारियों को भीड़ के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। विरोध के साथ लोगों ने पथराव भी किया। भीड़ के द्वारा हंगामा करने पर पुलिस ने लाठी पटक कर लोगों को तितर-बितर किया। जिसके बाद अभियान जारी किया जा सका। एरिया में बने सभी पक्के अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के साथ जोन तीन के जोनल अधिकारी विनय प्रताप सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive