1.48 घंटे में दिल्ली से आगरा पहुंची ये ट्रेन, तस्वीरों में देखें इंडिया की नर्इ स्पेशल 'ट्रेन 18'
agra@inext.co.in
AGRA : देश की पहली इंजन रहित ट्रेन 18 गुरुवार को ट्रायल में 176 की स्पीड से दौड़ी। दिल्ली के सफदरजंग से आगरा कैंट के बीच हुए ट्रायल में ट्रेन दिल्ली से आगरा 1.48 घंटे और आगरा से दिल्ली 2.17 घंटे में पहुंच गई। इस प्रकार की ट्रेन का ट्रायल सफल रहा।
मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत की गई है तैयार
इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री, चेन्नई में मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट में ट्रेन-18 तैयार की गई है। पिछले दिनों आगरा आए रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने ट्रेन-18 का ट्रायल आगरा सेक्शन में करने की बात कही थी। ट्रेन-18 गुरुवार दोपहर 12:10 बजे सफदरजंग से चलनी थी, लेकिन यह 20 मिनट के विलंब से दोपहर 12:30 बजे आगरा कैंट स्टेशन के लिए चली। ट्रेन पलवल 1:17 बजे पहुंची। कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यह दोपहर 2:18 बजे आई। यहां डीआरएम रंजन यादव ने ट्रेन का स्वागत किया। आगरा कैंट स्टेशन पर 1:09 घंटे रुकने के बाद ट्रेन दोपहर 3:27 बजे वापस सफदरजंग के लिए रवाना हुई। ट्रेन 2:17 घंटे में सफर पूरा कर शाम 5:45 बजे सफदरजंग स्टेशन पहुंची।
29 से दिल्ली-वाराणसी के बीच दौड़ेगी
-ट्रेन का तीसरा ट्रायल दिल्ली के सफदरजंग से कैंट स्टेशन के बीच हुआ। अधिकतम गति 176 प्रति घंटे रही.
ट्रेन के शीशे से टकराया मोर
आगरा से दिल्ली लौटते समय ट्रेन-18 को मथुरा में मुख्य लाइन से गुजारा जा रहा था। इस दौरान उसके फ्रंट स्क्रीन से मोर टकरा गया। 10 मिनट तक ट्रेन वहां खड़ी रही। उसके बाद उसे आगे रवाना किया। इससे पूर्व फरह पर ट्रेन पहुंची तो सिग्नल ग्रीन था। अचानक वो रेड हो गया, जिसके चलते इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। वहीं, ट्रेन में दूसरे कोच (एसएलआर) का शीशा टूटा हुआ था। इसे लेकर ट्रेन पर पथराव की चर्चा रही। हालांकि, रेलवे ने शीशे के क्रैक होने की वजह से टूटने की कही है।
-var url = 'https://www.youtube.com/amp-youtube/N1xoU1Rs0Ps';var type = 'youtube';var width = '100%';var height = '360px';var div_id = 'playid32'; playvideo(url,width,height,type,div_id);// -->