मौसम बदलने से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली हो लेकिन बुधवार शाम आए तेज तूफान की वजह आगरा स्थित विश्‍व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल को नुकसान उठाना पड़ा। दुनिया के अजूबों में से एक ताजमहल के दक्षिण और रॉयल गेट्स के प‍िलर टूट गए हैं।


तूफान से एंट्री गेट को काफी नुकसान हुआउत्तर भारत के कई राज्यों में कल शाम आई तेज बारिश और तूफान ने काफी कहर बरपाया है। इस दौरान आगरा में स्थित विश्व धरोहर ताजमहल में सबसे ज्यादा नुकसान एंट्री गेट में हुआ है।हवाओं के कारण कई पेड़ भी गिर गएबुधवार शाम करीब 7:30 बजे के करीब काफी तेज हवाए चली और फिर बारिश शुरू हो गई। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रतिघंटा से थी। सूत्रों के मुताबिक यहां पर कई पेड़ भी गिर गए हैं।ताज युनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिलकहते हैं कि मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की मौत के बाद उसकी याद में बनवाया था। सफेद संगमरमर से बने ताजमहल को देखने के लिए दुनिया भर से लोग भारत आते हैं।


 दुनिया के सात अजूबों में भी गिना जाताताजमहल मोहब्बत की निशानी के साथ-साथ दुनिया के सात अजूबों में भी गिना जाता है। मुगल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना माना जाने वाला ताजमहल युनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल हो चुका है।

उन्नाव: बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, CBI करेगी मामले की जांच

Defence Expo का आज PM ने किया उद्धाटन दुनिया देख रही है भारत की ताकत, जानें इस डिफेंस एक्सपो में क्या है खास

Posted By: Shweta Mishra